{"_id":"5fdce7cd8ebc3e3e7e21fc4a","slug":"police-investigation-pilibhit-news-bly4306676134","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 लाख की चोरी में करीबियों पर गहराया पुलिस का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 लाख की चोरी में करीबियों पर गहराया पुलिस का शक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बंद मकान से 25 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस का शक पीड़ित के करीबियों पर गहराया है। छानबीन में संदेह उजागर होने पर पुलिस ने अब करीबियों से पूछताछ का मन बनाया है। वहीं पीड़ित से भी चोरी हुई नकदी को लेकर ब्योरा मांगा है।
थाना गजरौला क्षेत्र के गांव बिठौरा कला निवासी किसान चंद्रसेन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि दस माह पहले उसने असम हाईवे पर स्थित चार बीघा जमीन 35 लाख रुपये में बेची थी। जमीन बिक्री के 10 लाख रुपये बैैंक खाते और 25 लाख रुपये नकद लिए थे। 25 लाख रुपये घर में बक्से में रख दिए थे। 10 दिसंबर को वह पूरे परिवार के साथ मकान में ताला डालकर अपनी मां चंद्रकली के घर गए थे। उसी रात मुख्य द्वार का ताला तोड़कर चोर बक्सा चोरी कर ले गए। दूसरे दिन मकान से सौ मीटर की दूरी पर स्थित खेत में बक्शा पड़ा मिला, जबकि नकदी गायब थी। अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी थी। नकदी को लेकर पहले पुलिस को संदेह था। इसके लिए पीड़ित से 25 लाख रुपये के लेनदेन का ब्योरा मांगा था। अब पड़ताल के दौरान कुछ करीबियों पर संदेह गहराया है। इंस्पेक्टर गजरौला जेपी सिंह ने बताया कि कुछ संदिग्धों से पूछताछ की गई है। अब करीबियों से भी पूछताछ की जाएगी।