{"_id":"6675dab09aa6b4826c040304","slug":"police-got-the-remand-of-the-accused-dacoit-who-appeared-in-muzaffarnagar-court-by-dodging-the-police-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-118276-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चकमा देकर मुजफ्फरनगर कोर्ट में हाजिर हुए आरोपी डकैत का पुलिस ने बनवाया रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चकमा देकर मुजफ्फरनगर कोर्ट में हाजिर हुए आरोपी डकैत का पुलिस ने बनवाया रिमांड
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। पुलिस को चकमा देकर मुजफ्फरनगर कोर्ट में चार जून को हाजिर हुए आरोपी डकैत का वारंट बनवाने के बाद अब पुलिस ने उसका रिमांड बनवा लिया है। रिमांड बनने के बाद अब पूरनपुर पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर घटना के बारे में पूछताछ कर सकेगी। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। ताकि घटना के बारे में जानकारी के साथ डकैती का माल बरामद किया जा सके।
मैगलगंज हाईवे पर नगर से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव रंपुरा में आबादी से दूर परिवार सहित रहने वाले किराना व्यापारी सुनील गुप्ता के परिजनों को 30 जनवरी की शाम को पांच डकैतों ने बंधक बनाकर नकदी और सोने, चांदी के आभूषण सहित 25 लाख रुपये का माल लूट लिया था।
घटना का खुलासा न होने पर पूर्व में तैनात कोतवाल प्रवीण कुमार और तीन कांस्टेबलों को लाइन हाजिर कर दिया गया था। एसपी अतुल शर्मा का स्थानांतरण भी किराना व्यापारी के यहां पड़ी डकैती की घटना से जोड़कर देखा जा रहा था। जिले में चार्ज लेने के बाद एसपी अविनाश पांडेय ने सबसे पहले 29 फरवरी को घटनास्थल का निरीक्षण कर व्यापारी से घटना की जानकारी ली थी।
विज्ञापन
मार्च महीने में पुलिस ने दो डकैतों को गिरफ्तार कर चालान किया। 28 मार्च को फरार चल रहे तीन डकैतों में पुलिस ने दो डकैतों को घेराबंदी कर ली। डकैतों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जवाबी फायरिंग के बाद पुलिस ने 25 हजार के इनामी अंतरराज्यीय डकैत कुशीनगर के बेलता आलमदास पटहेरवा निवासी रामाकांत कुशवाहा को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर चालान किया था।
उसका साथी मुजफ्फरनगर के किदवई नगर खाला पार निवासी शहजाद उर्फ गब्बर पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। पुलिस ने शहजाद के खिलाफ भी पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला की रिपोर्ट दर्ज की थी। लोकसभा चुनाव में पुलिस के व्यस्त होने पर 15 हजार का इनामी आरोपी डकैत मुजफ्फरनगर की कोर्ट में हाजिर हो गया था।
इसकी जानकारी पर पुलिस ने उसका वांरट बनवाया था। गब्बर को 15 जून और इसके बाद 20 जून को पीलीभीत कोर्ट में लाया जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों से उसे पीलीभीत कोर्ट नहीं लाया जा सका। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि 20 जून को गब्बर का रिमांड बनवाया गया है।