{"_id":"66586ed0e3c08ff8a10197e6","slug":"police-found-the-missing-girls-within-24-hours-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-117117-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुलिस ने 24 घंटे में लापता किशोरियों को खोज निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुलिस ने 24 घंटे में लापता किशोरियों को खोज निकाला
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक गांव से रहस्यमय हालात में लापता हुईं दोनों किशोरियों को खोज निकाला, इसमें एक किशोरी शाहजहांपुर की है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उन्होंने बुधवार को सुबह अपनी 15 वर्षीय बहन को ज्यादा मोबाइल देखने पर डांट दिया था। डांटे जाने से नाराज वह मेहमानी में आई शाहजहांपुर के थाना निगोही के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को भी अपने साथ लेकर चुपचाप घर से निकल गई।
घर वालों ने कई स्थानों पर ढूंढा पर किशोरियों का सुराग नहीं लगा। कॉल करने पर मोबाइल भी बंद निकले। पुलिस ने देररात दोनों किशोरियों के लापता होने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
इसी क्रम में बृहस्पतिवार को सुबह नगर के रंपुरा तिराहे पर दोनों किशोरियों पुलिस को मिल गईं। पुलिस किशोरियों को कोतवाली ले आई और उनसे पूछताछ की। किशोरियों ने बताया कि वे लोग नाराज होकर पूर्णागिरि मेले जाने के लिए बुधवार को पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं थीं।
पूर्णागिरि जाने वाली ट्रेन में भीड़ होने के कारण उसमें चढ़ने की हिम्मत नहीं हुई। दोनों किशोरियां रात भर पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर ही रहीं। जीआरपी ने किशोरियों से प्लेटफार्म पर घूमने का कारण भी पूछा लेकिन उन्होंने उन्हें गुमराह कर दिया।
दोनों किशोरियां बृहस्पतिवार को सुबह वाली ट्रेन से बीसलपुर आ गईं। उसके बाद वे गांव पकडिय़ा मंगली जाने के लिए रंपुरा तिराहे पर वाहन की प्रतीक्षा कर रहीं थी, तभी पुलिस ने उन्हें कब्जे में ले लिया। पुलिस से सूचना मिलते ही घर वाले मौके पर पहुंच गए।
कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद किशोरियों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि किशोरियों के सकुशल मिल जाने के कारण इस संबंध में दर्ज रिपोर्ट खारिज की जाएगी।