फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police crime branch building built in line

पुलिस लाइन में बनेगा क्राइम ब्रांच का भवन

Wed, 31 Aug 2016 12:12 AM IST
वैभव शुक्ला  पीलीभीत।
वैभव शुक्ला  पीलीभीत। Updated Wed, 31 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police crime branch building built in line
- फोटो : Demo pic

विज्ञापन
 
कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज यूपी जल निगम करेगी निर्माण 
1.20 करोड़ रुपये का स्टीमेट तैयार, मुख्यालय भेजी गई फाइल 

क्राइम ब्रांच को बेहतर बनाने के लिए संसाधन जुटाने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशासनिक भवन बनाया जाएगा। निर्माणदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज यूपी जल निगम की टीम ने स्थलीय मुआयना कर 1.20 करोड़ रुपये का स्टीमेट तैयार किया है। 
 क्राइम ब्रांच पुलिस विभाग की एक बेहद महत्वपूर्ण विंग है लेकिन अफसोस यह है कि कई दशकों से क्राइम ब्रांच भवन और स्टाफ की कमी से जूझ रही है। पुलिस लाइन में क्राइम ब्रांच का दफ्तर तो है लेकिन इसमें संसाधनों का टोटा है। लंबे इंतजार के बाद अब क्राइम ब्रांच के दिन बहुरते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस मुख्यालय सेे क्राइम ब्रांच के लिए प्रशासनिक भवन बनाने की कवायद तेज हो गई है। पिछले दिनों कार्यदायी संस्था के लोगों ने आकर पुलिस लाइन में जमीन देखी। भवन 875 वर्ग मीटर में डबल स्टोरी बनाया जाएगा। निर्माण के लिए 1.20 करोड़ रुपये का स्टीमेट तैयार किया गया है। अफसरों से ने कागजी कार्रवाई की शुरूआत कर दी है। पूरी फाइल तैयार कर पुलिस मुख्यालय भेज दी गई है। बजट स्वीकृत होने के बाद निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।  निर्माणदायी संस्था सीधे मुख्यालय के संपर्क में रहेगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि एक माह के भीतर काम शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन

महत्वूपर्ण केसों पर काम करती है क्राइम ब्रांच 
वैसे तो एसपी के विवेक पर निर्भर है कि वह कौन सा मामला क्राइम ब्रांच की टीम को दें लेकिन ज्यादातर संगीन अपराधों को क्राइम ब्रांच की टीम को सौंपा जाता है। लाखों की ठगी, साइबर क्राइम, आईटी एक्ट, रेप, हत्या या फिर ऐसे मामले जिनका खुलासा करने में थाना पुलिस सफल नहीं हो पाती, वे क्राइम ब्रांच को सौंपे जाते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में है स्टाफ की किल्लत
क्राइम ब्रांच पर साइबर ठगी के दर्जनों मामले पेंडिंग है। इसका मुख्य कारण स्टाफ की कमी है। हाल ही में दो इंस्पेक्टरों के तबादले के बाद क्राइम ब्रांच में कुल चार कर्मचारी ही रह गए हैं। उन्हीं के ऊपर सारा दारोमदार टिका हुआ है। कई ऐसे मामले ठंडे बस्ते में डाल दिए गए हैं, जिनमें पहले पुलिस ने विवेचना में काफी कुछ हासिल कर लिया था।

 
पुलिस लाइन में क्राइम ब्रांच का डबल स्टोरी प्रशासनिक भवन बनाया जाना है। इसके लिए कार्यदायी संस्था के लोग जमीन चिन्हित कर चुके है। 1.20 करोड़ रुपये का स्टीमेट भी बनाया जा चुका है। फाइल तैयार कर पुलिस मुख्यालय भेज दी गई है। 
- मुनिराज, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed