{"_id":"65cbe8cbf3a49a655c0194e4","slug":"police-could-not-catch-the-accused-of-gang-rape-even-after-one-and-a-half-month-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-112003-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को डेढ़ महीने बाद भी नहीं पकड़ सकी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को डेढ़ महीने बाद भी नहीं पकड़ सकी पुलिस
Wed, 14 Feb 2024 03:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 14 Feb 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। स्कूल से लौट रही बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी डेढ़ माह बाद भी नहीं पकड़े जा सके हैं। रिपोर्ट दर्ज करने के समय से ही मामले में खेल कर रही पुलिस पर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के समय तहरीर बदलवाने, आरोपियों को ही गवाह बनाने के आरोपों को लेकर पुलिस की पहले ही काफी फजीहत हो चुकी है।
बरखेड़ा के एक गांव की छात्रा को 21 दिसंबर 2023 को स्कूल से घर लौटते समय चार युवकों ने अगवा कर लिया था। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने बरखेड़ा थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने तहरीर बदलवाकर चार में से एक युवक को आरोपी बाकी तीन को गवाह बनाकर रिपोर्ट दर्ज कर ली। मामला उछला तो पुलिस की खूब फजीहत हुई। छात्रा ने अपने बयान में भी चारों आरोपियों के नाम लिए।
मुकदमा दर्ज करने में खेल करने के बाद पुलिस आरोपियों को बचाने के आरोप में घिर गई। घटना के डेढ़ माह बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। परिजनों का आरोप है कि बरखेड़ा पुलिस आरोपियों को संरक्षण दे रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से छात्रा और उसके परिजन भयभीत हैं। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। इससे पीड़ित परिवार को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी। एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया। अगर कोर्ट में छात्रा ने अन्य आरोपियों के नाम बताए हैं, तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। - अतुल शर्मा, एसपी