फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police caught bike thieves during checking

Pilibhit News: चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक चोरों को दबोचा

Tue, 11 Jun 2024 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Police caught bike thieves during checking
पीलीभीत। टनकपुर रोड पर चेकिंग के दौरान न्यूरिया पुलिस ने दो बाइक चोरों को दबोच लिया। आरोपियों की निशानदेही पर दो बाइक भी बरामद कर लीं गईं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना न्यूरिया के उपनिरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि वह टनकपुर रोड पर टांडा विजेंसी जाने वाले मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम पूरनलाल निवासी गांव कुंआखेड़ा थाना न्यूरिया, जसप्रीत सिंह पुत्र हरवंश सिंह निवासी ग्राम पोलीगंज थाना खटीमा (उत्तराखंड) बताए। आरोपियों ने बताया कि वह लोग इससे पूर्व भी दो बाइक चोरी कर चुके हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने छप्पर से दोनों बाइक बरामद कर लीं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed