फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police catch on Doda trafficking notice

डोडा की तस्करी की सूचना पर पुलिस ने पकड़ी कार

Fri, 14 Jul 2017 10:52 PM IST
न्यूरिया/मझोला।
न्यूरिया/मझोला। Updated Fri, 14 Jul 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Police catch on Doda trafficking notice
Police catch on Doda trafficking notice - फोटो : Police catch on Doda trafficking notice
मुखबिर से मिली मादक पदार्थ डोडा की तस्करी की सूचना पर पुलिस ने एक कार को पीछा कर सितारगंज हाईवे से पकड़ा। चालक को हिरासत में लेकर कार की तलाशी की गई। जिसमें कार से मूंगफली के छिक्कल मिले। काफी देर पूछताछ के बाद पुलिस ने उसको छोड़ दिया। पुलिस कार्रवाई के चलते क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। शुक्रवार दोपहर को सीओ सदर धर्म सिंह मार्छाल को मुखबिर से सूचना मिली कि मझोला का एक युवक पिछले काफी समय से डोडा की तस्करी कर रहा है। वह अपनी स्विफ्ट कार में दो बोरी डोडा पाउडर लेकर उत्तराखंड के रूद्रपुर जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सीओ ने एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल को टीम के साथ मझोला चौकी पर बुला लिया। यहां पुलिस ने स्विफ्ट कार को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने उसको तेजी से भगाना शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने सितारगंज रोड पर बिरहनी चौकी के पास पीछा कर कार को पकड़ लिया। चालक को हिरासत में लेकर पुलिस थाने आ गई। कार की तलाशी लेने पर उसमें एक बोरी मूंगफली के छिक्कल मिले। इसके बाद पुलिस ने युवक के मकान और गोदाम की तलाशी ली। यहां भी डोडा पाउडर नहीं मिल सका। भारी मात्रा में मिले मूंगफली के छिक्कल को लेकर कार सवार ने पत्नी के बीमार होने पर जाप करने के लिए ले जाने की बात कही। जबकि कस्बे में मूंगफली के छिक्क्ल को पीसकर डोडा पाउडर में इस्तेमाल करने की चर्चाएं तेज हैं। सीओ सदर धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। इसका थाने की जीडी में तस्करा डाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed