{"_id":"851578afbddfecf31c1ee7ab469f7b95","slug":"police-beat-up-the-bank-security-guard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा ने एचडीएफसी बैंक के सुरक्षा गार्ड को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा ने एचडीएफसी बैंक के सुरक्षा गार्ड को पीटा
पीलीभीत।
Updated Sun, 22 Mar 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की छतरी
विज्ञापन
चौराहा पर शनिवार की शाम करीब सात बजे एक दरोगा ने एचडीएफसी बैंक शाखा के
सुरक्षा गार्ड की जमकर पिटाई कर दी और वहां रखे गमले आदि तोड़ दिए। दरोगा
नशे में धुत होना बताया जाता है। पुलिस ने दरोगा को मेडिकल परीक्षण के लिए
भेजा है।
एचडीएफसी बैंक के गार्ड कृष्ण बिहार कॉलोनी निवासी परमेश्वरी दयाल ने बताया कि शाम करीब सात बजे एक युवक छतरी चौराहा के निकट स्थित बैंक शाखा पर आया और खुद को शहर कोतवाल बताते हुए बैंक का शटर खोलने को कहा।
शटर खोलने की बात से इंकार करने पर दरोगा ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। वहां रखे गमले आदि तोड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दरोगा को हिरासत में लिया है। घायल गार्ड ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घायल व दरोगा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि दरोगा शनिवार को ही बरेली से स्थानांतरित होकर आया है। वह नशे में था। दरोगा का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। घायल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।