{"_id":"68dc1c0a2c2c8e92c00910c7","slug":"police-beat-a-youth-during-quota-selection-photo-of-black-mark-goes-viral-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-145134-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कोटे चयन के समय पुलिस ने युवक को पीटा, स्याह निशान की फोटो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कोटे चयन के समय पुलिस ने युवक को पीटा, स्याह निशान की फोटो वायरल
Tue, 30 Sep 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। घुंघचाई में सोमवार को हुई कोटा चयन प्रक्रिया के समय वोट डालने पहुंचे गांव उदरहा निवासी वीरू की थाने के सिपाही ने बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित ने मंगलवार को एसपी से शिकायत की। थाना पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए। युवक के शरीर पर पड़े पिटाई के निशान की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। सपा पदाधिकारियों ने भी शिकायत और फोटो ग्रुप पर साझा की है।
पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में गांव उदरहा निवासी वीरू ने आरोप लगाया कि सोमवार को घुंघचाई में कोटा चयन की प्रक्रिया चल रही थी। वह अपने परिवार के पक्ष में वोट करने पहुंचा। आरोप है कि जब वह खाद गोदाम के पास पहुंचा तभी थानाध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस ने उसे रोक लिया। उसे बेरहमी से मारा-पीटा गया। घुंघचाई थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह ने बताया कि युवक ने एक सिपाही पर आरोप लगाया था। उसे लाइन हाजिर किया गया है। जांच हो रही है।