{"_id":"642339f76d52c2ffda0b9434","slug":"police-arrived-on-the-notice-of-opposition-to-the-construction-of-religious-place-pilibhit-news-c-4-1-110877-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: धार्मिक स्थल के निर्माण के विरोध की सूचना पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: धार्मिक स्थल के निर्माण के विरोध की सूचना पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन
विरोध कर रहे लोग पुलिस पहुंचने से पहले खिसके
पूरनपुर। जर्जर हो चुके धार्मिक स्थल का दोबारा निर्माण शुरू होने पर खेत स्वामी और कुछ अन्य लोगों ने विरोध किया। सूचना पर कोतवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इससे पहले विरोध करने वाले खिसक गए। तब निर्माण कार्य शुरू हो सका।
माधोटांडा रोड पर मंडी समिति के समीप भुम्मसेन बाबा का एक चबूतरा बना था। चबूतरे पर पीपल का पेड़ भी था। गांव रघुनाथपुर और आसपास के लोग त्योहार पर चबूतये पर पूजा करने आते थे। कुछ महीने पहले पेड़ गिरने से चबूतरा जर्जर हो गया। गिरे पेड़ की लकड़ी लोग उठा ले गए। गांव रघुनाथपुर और आसपास के लोगों ने जर्जर हो चुके चबूतरे के निर्माण को चंदा एकत्र किया। मंगलवार को चबूतरे का दोबारा निर्माण होने पर पास के खेत स्वामी और कुछ अन्य लोगों ने निर्माण का विरोध शुरू कर दिया। सूचना पुलिस को दी गई।
कोतवाल आशुतोष गुप्ता पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। इससे पहले विरोध करने वाले लोग खिसक गए। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि चबूतरे के दोबारा निर्माण का कुछ लोग विरोध कर रहे थे, लेकिन मौके पर पहुंचने पर विरोध कर रहे लोग नहीं मिले। एकत्र लोगों ने पहले से ही धार्मिक स्थल होने की जानकारी दी। मौके पर त्रिशूल और धार्मिक मूर्ति मिली। इस पर पूर्व की तरह चबूतरा निर्माण ही कराने को लोगों को कहा गया है। संवाद