{"_id":"663fef8d1499287a350bb364","slug":"police-arrested-the-accused-of-raping-a-disabled-girl-and-making-a-video-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-116186-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दिव्यांग युवती से दुष्कर्म और वीडियो बनाने के आरोपी पुलिस ने दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दिव्यांग युवती से दुष्कर्म और वीडियो बनाने के आरोपी पुलिस ने दबोचे
विज्ञापन
पूरनपुर। खेत में शौच के लिए गई दिव्यांग युवती से रास्ते में खनन के गड्ढे में खींचकर गांव गैरतपुर जप्ती के उमेश ने दुष्कर्म किया था, जबकि उसके साथी धीरज ने वीडियो बनाई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
घटना छह मई को दिन में 11 बजे की है। 25 वर्षीय युवती खेतों में शौच के लिए जा रही थी। रास्ते में घात लगाए बैठे उमेश ने उससे खनन के गड्ढे में खींचकर दुष्कर्म किया, जबकि उसके साथी धीरज ने वीडियो बनाई। घटना की जानकारी किसी को देने पर वीडियो वायरल करने की और जान से मारने की धमकी दी गई।
घर पहुंची युवती ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। युवती के पिता जब आरोपियों के घर शिकायत करने गया तो उसको जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए भेजा। साथ ही युवती के पिता की ओर से आरोपी उमेश, धीरज, उमेश के पिता सत्यपाल, मां श्रीदेवी, अर्जुन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि जिस मोबाइल से वीडियो बनाया गया था उसे बरामद कर लिया गया है। आरोपी उमेश और धीरज को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।