{"_id":"653d3fa38e1c8128a80f8f0a","slug":"point-man-beaten-with-kicks-and-punches-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-6671-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्वाइंट मैन को लात-घूंसों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्वाइंट मैन को लात-घूंसों से पीटा
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक के आपत्ति जताने पर ठेकेदार के लोगों ने की मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। जेएम पोर्टल पर अनुबंध के बाद चीनी मिल में संविदा कर्मचारियों की तैनाती के लिए रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित कक्षों में तीन दिन से इंटरव्यू चल रहा है। स्टेशन अधीक्षक ने इस पर आपत्ति की। तब ठेकेदार के लोगों ने रेलवे के प्वाइंट मैन की लात घूंसों से पिटाई कर दी। पूरे मामले की जानकारी स्टेशन अधीक्षक ने अफसरों को दी है।
पूरनपुर चीनी मिल में जेएम पोर्टल के माध्यम से संविदा कर्मचारियों की तैनाती को लेकर ठेकेदार की ओर से चीनी मिल में रखे जाने वाले कर्मचारियों का इंटरव्यू शुरू किया गया है। तीन दिन से इंटरव्यू रेलवे स्टेशन परिसर में बने नवनिर्मित कक्ष में लिए जा रहे हैं।
शनिवार को जानकारी पर स्टेशन अधीक्षक विपिन सोलंकी ने आपत्ति की। इस पर ठेकेदार का प्रतिनिधि गनर के साथ स्टेशन अधीक्षक से मिलने जा पहुंचा। उसका कहना था कि आरपीएफ की सहमति पर परिसर मेंं इंटरव्यू लिए जा रहे हैं। इंस्पेक्टर से बात हुई है।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक ने नाराजगी व्यक्त कर इंटरव्यू बंद करने की चेतावनी दी। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ट्रैफिक इंस्पेक्टर को मोबाइल पर दी। इधर, मौके पर पहुंचे आरपीएफ दरोगा ने एक विभागीय अफसर की सहमति से प्राइवेट लोगों को अनुमति की बात कही।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने आरपीएफ दरोगा को शीघ्र ही इंटरव्यू बंद कराने और प्राइवेट लोगों को परिसर से बाहर करने के निर्देश दिए। इसके बाद ठेकेदार के लोगों ने रेलवे के प्वाइंट मैन रमाशीष की लात घूंसों से जमकर पिटाई कर वहां दबंगई दिखाना शुरू कर दी।
स्टेशन अधीक्षक विपिन सोलंकी ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी उच्च अफसरों को दी गई है। कर्मचारी की पिटाई की शिकायत भी दर्ज कराई गई है।