फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Poetry conference organized

जब तक सूर्य चंद्रमा अपनी रश्मि लुटाएंगे भारत माता गीत तुम्हारे गाए जाएंगे

Mon, 22 Aug 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Poetry conference organized
पीलीभीत के कवि सम्मेलन में कविता पाठ करती कलीनगर के एसडीएम शिखा शुक्ला। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हिंदी साहित्य भारती ब्रज प्रांत की ओर से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से देशभक्ति के लिए प्रेरित किया। बदायूं से आए कवि अभिषेक अनंत ने कहा- जब तक सूर्य-चंद्रमा अपनी रश्मि लुटाएंगे, भारत माता गीत तुम्हारे गाए जाएंगे।
विज्ञापन

सुनगढ़ी में निजी होटल में हुए कवि सम्मेलन में बनारस से आए आर्यन उपाध्याय ने कहा- जहां होती सियासत है, वहीं ईमान बिकते हैं। वहीं पर राम बिकते हैं वहीं रहमान बिकते हैं। दिल्ली से पधारी अनीता सिंह कहा ने अपनी रचना से पाकिस्तान को चेताया और देश भक्ति का जज्बा भरा। रुद्रपुर उत्तराखंड से आए डॉ. जयंत शाह ने विकास पर व्यंग्य कसे और श्रोताओं को हंसाया।
विज्ञापन

मुरादाबाद से पधारे अजय वंश सरल ने देशभक्ति गीत सुनाए तो बरेली से आए डॉ. राकेश यदुवंशी ने भौतिकवाद पर चोट की और कहा- आइए यह चमचमाती कार अपनी देखिए और फिर उस पेड़ की गहरी उदासी देखिए। पीलीभीत के मुजीब साहिल ने कहा- तिरंगे-तिरंगे नजर आ रहे हैं, हवाओं का रुख अब बदलने लगा है। उमेश त्रिगुणायत ने कहा- मोहब्बत के रंग पेश किए। अनुराग अग्रवाल व अमित श्रीवास्तव ने भी रचनाएं पढ़ी। सफल संचालन युवा कवि कुलदीप कल्प ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवियों को किया गया सम्मानित
मुख्य अतिथि पंजाबी अकादमी के निदेशक गुरभाग सिंह ने कवियों को सम्मानित किया। आरएसएस के जिला प्रचारक अनुज पार्थ ने शहर के गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि कलीनगर की उप जिलाधिकारी शिखा शुक्ला ने भी कविता पाठ किया। भाजपा नगर अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, जिला महामंत्री मनोज मिश्रा, शिवनारायण शर्मा के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। डॉ. डीके गंगवार, डॉ. भगवान दास, अनिल महेंद्रु सहित तमाम लोगों की भागीदारी रही। संरक्षक अमिताभ अग्निहोत्री ने आभार जताया। प्रांतीय महामंत्री जीतेश राज नक्श, जिला अध्यक्ष रवि शर्मा, महामंत्री डॉ. अमित कुमार, कोषाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, जगदीश सक्सेना, हरीश दुलवानी, स्वतंत्र देवल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed