फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Poeple face the problems.

Pilibhit News: दोपहर में एक घंटा रजिस्ट्री कार्यालय का कार्य रहा बाधित

Thu, 13 Nov 2025 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Poeple face the problems.
शहर के रजिस्ट्री कार्यालय में कार्य के लिए बैठे लोग। संवाद
पीलीभीत। शहर के सहायक उपनिबंधक कार्यालय पर बृहस्पतिवार को भी करीब एक घंटा रजिस्ट्री कार्य बाधित रहा। दोपहर बाद समस्या दूर होने पर लोग अपनी रजिस्ट्री संबंधी कार्यों को करा सके। इसके साथ ही पूरे जिले में करीब 100 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्री संबंधी कार्य कराए। दिन भर कार्यालय पर भारी भीड़ जमा रही।
विज्ञापन

स्टांप एवं निबंधन विभाग में अब-तक क्लाउड सर्वर पर ऑनलाइन लेखपत्र का कार्य संचालित किया जा रहा था। सर्वर में तकनीकी समस्या के चलते धीरे कार्य कर हो रहा था। इसके चलते विभागीय कार्य प्रभावित हो रहा था। शासन स्तर से सर्वर शिफ्टिंग के लिए आठ से 11 नवंबर तक प्रदेश के सभी कार्यालयों में रजिस्ट्री कार्य को रोका था। अब नेशनल गवर्नमेंट क्लाउड के सर्वर का प्रयोग बुधवार से शुरू कर दिया है। बुधवार को पहला दिन होने के कारण दोपहर बाद रजिस्ट्री कार्य प्रभावित हो गया था। ऐसे में पूरे जिले में करीब 50 लोगों का ही रजिस्ट्री संबंधी कार्य हो सका है। इसके बाद बृहस्पतिवार को सुबह से दोपहर करीब 12 बजे तक तो सर्वर ने सही कार्य किया। इस दौरान रजिस्ट्री भी हुई। इसके बाद एक बजे तक सर्वर ने काम करना बंद कर दिया। इससे कार्य एक बार फिर प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

एक बजे के बाद दोबारा से रजिस्ट्री कार्य शुरू हो सका। बृहस्पतिवार को पूरे जिले में करीब 200 से अधिक रजिस्ट्री हुई है। इसमें सदर में 58, पूरनपुर में 96 और बीसलपुर में करीब 35 रजिस्ट्री हुई है। एआईजी स्टांप सतीश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोपहर में करीब एक घंटा तकनीकी समस्या रही। इसके बाद काम शुरू हो गया। जिले में 200 से अधिक रजिस्ट्री की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed