फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Please vote with the message flown kites

वोट प्लीज के संदेश के साथ उड़ाई पतंग

Fri, 27 Jan 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 27 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Please vote with the message flown kites
वोट प्लीज के संदेश के साथ उड़ाई पतंग
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हुए पतंग महोत्सव में सीनियर वर्ग में फुरकान अंसारी व जूनियर वर्ग में मोहम्मद तालिब विजेता रहे। प्रतियोगिता में 67 लोगों ने हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को एडीएम ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। हाबीज हैरिटेज इंडिया सोसायटी के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ सोसायटी संरक्षक मंजीत सिंह ने किया। जूनियर वर्ग में 40 व सीनियर वर्ग में 27 प्रतिभागियों ने भाग लिया। वोट प्लीज का संदेश लिखी रंग बिरंगी पतंगें आर्कषण का केंद्र रहीं। जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में 40 प्रतिभागियों के बीच पहला राउंड हुआ। इसमें मोहम्मद तालिब व वंश कुमार क्रमश: विजेता व उपविजेता रहे। जूनियर वर्ग में सचिन वर्मा, मनीष, आयुष कश्यप, मोहम्मद खालिद, हिमांशु, सचिन वर्मा, अर्पित कुमार, ब्रजनंदन, अभिजीत आदि शामिल रहे। सीनियर वर्ग में फुरकान अंसारी विजेता रहे। इस वर्ग में अशीर अहमद, मुजम्मिल अली, नफीस खां, इकबाल, सनव्वर, मनीष्स माहेश्वरी,  सुहेल, राहुल, नुसरत, जमशेद, दानिश आदि शामिल रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि एडीएम अजयकांत सैनी ने कहा कि पतंग महोत्सव के माध्यम से मतदान के लिए एक अच्छे संदेश दिया है। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में विकास थापर, आशीष कुमार, नुसरत खां शामिल रहे। इस मौके पर सोसायटी संरक्षक एसपीएस संधू, साकेत सक्सेना, हर्षल सिंह, सौरभ अग्रवाल, राकेश कुमार, विक्रमसेन, मुकुल अग्रवाल, कलीम अतहर, डॉ. डीके गंगवार, केशव अग्रवाल, धीरेंद्र सिंह, लक्ष्मीकांत शर्मा, अफरोज जिलानी, रामजीनाथ, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed