फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Players selected for divisional table tennis competition

Pilibhit News: मंडलीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी चयनित

Wed, 27 Sep 2023 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 27 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Players selected for divisional table tennis competition
शहर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में खेलती छात्राएं । संवाद
पीलीभीत। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में जनपदीय टेबल टेनिस बालक एवं बालिका वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में आर्य कन्या इंटर कॉलेज, लिटिल एंजेल्स, बेनहर पब्लिक स्कूल, बेनहर गुरुकुल स्कूल, ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल, उच्च प्राथमिक विद्यालय रूपपुर कमालू के बच्चें ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विजेता टीम चार अक्तूबर को बरेली में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग अंडर 19 में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की सुहानी, बेनहर पब्लिक स्कूल की अंशिका गंगवार, वंशिका अग्रवाल,अर्पिता गंगवार,ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की शुभकरमन कौर का चयन हुआ। सब जूनियर अंडर 14 बालिका वर्ग में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की शुभांगी सक्सेना, रिया कश्यप, लिटिल एंजेल स्कूल की एवलिन, अंबिका, अस्मिता सिंह का चयन हुआ।
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग में अंडर-19 बेनहर पब्लिक स्कूल के आर्यन, कार्तिक पांडे, राहुल, लिटिल एंजेल स्कूल के अर्थव मिश्रा, बेनहर गुरुकुल के प्रिंस श्रीवास्तव का चयन हुआ। सब जूनियर बालक वर्ग अंडर -14 में ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल के आलोक, बेनहरस्कूल के रजत, अमन माहेश्वरी, आदित्य गुप्ता, लिटिल एंजेल के दर्श का चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल के समर्थ का शानदार पश्दर्शन रहा। आर्य कन्या इंटर कॉलेज की व्यायाम शिक्षिका रीना मिश्रा, बेनहर गुरुकुल के व्यायाम शिक्षक रमनदीप सिंह, त्रिलोक चंद्र वर्मा चयनकर्ता की भूमिका में रहे। प्रतियोगिता में मनीष कुमार, अनूप, जय हिंद, बीना कुमारी, सौम्या, रवि कुमार, प्रदीप राघव मौजूद रहे। चयनित खिलाड़ी चार अक्तूबर को बरेली में मंडलीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed