फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Plating being done without permission was stopped by SDM

Pilibhit News: सप्तझाल में भी ठहर सकेंगे सैलानी, तैयार हो रही हटें

Mon, 16 Oct 2023 11:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:01 AM IST
विज्ञापन
Plating being done without permission was stopped by SDM
बाइफरकेशन पहुंचे ऑस्ट्रेलिया के सैलानी। स्रोत - वनकर्मी
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में सीजन के दौरान रात्रि विश्राम के लिए हट की बुकिंग अक्सर संभव नहीं हो पाती। सैलानियों को परेशानी न हो इसके लिए अब सप्तझाल में चार हटें तैयार की जा रही हैं। उम्मीद है कि आगामी पर्यटन सत्र में इन हटों की बुकिंग होने लगेगी।इसके अलावा यहीं पर सैलानियों को नौकायन की भी सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन

चूका पिकनिक स्पॉट पर चार थारू हट और एक ट्री हट के अलावा वाटरहट बनी हुई है। इसमें वाटरहट को सैलानियों के लिए नहीं खोला जा रहा है। अन्य हटों की टूरिस्ट सत्र के दौरान वन निगम से ऑनलाइन बुकिंग होती है। ऐसे में काफी सैलानियों को सत्र के दौरान प्रतिक्षा करनी होती है। लोगों को रात न बिता पाने का भी मलाल रहता है।
विज्ञापन

आगामी सत्र में टाइगर रिजर्व ने सैलानियों की सुविधा के लिए सप्तझाल को भी विकसित कर दिया है। यहां पर चार हटों को खूबसूरत ढंग से बनाया जा रहा है। एक हट में दो शूट तय किए गए हैं। वाटरहट की तर्ज पर हटों का काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि पयर्टन सत्र आरंभ होने पर इन हटों को भी चालू कर दिया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी चल रही है। इससे चूका में हट न मिल पाने पर सैलानी यहां पर भी रात बिता सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाइफरकेशन के रास्ते पहुंचते हैं सप्तझाल
सप्तझाल जाने के लिए सैलानियों को वाइफरकेशन होकर वहां जाना पड़ता है। जंगल में ही यह स्थान है। यहां पर अंग्रेजों के जमाने का झाल बना हुआ है। अब इस झाल को और आकर्षक बनाया गया है। यहां पर हटों को बनाने के साथ ही कैंटीन की भी सुविधा है। इसका संचालन गांव की समिति की ओर से किया जाता है।

ऑफलाइन होगी बुकिंग, समिति से होगा संचालन
चूका में मौजूद हटों की बुकिंग ऑनलाइन की जाती है। इसका संचालन वन निगम की ओर से होता है। सप्तझाल में बनने वाली इन हटों की बुकिंग ऑफलाइन की जाएगी। इसका संचालन फिलहाल इको समिति की ओर से कराने की तैयारी है। ताकि गांव के लोगों को रोजगार से जोड़ा जा सके।

नवंबर में होगी चुका के हटों की बुकिंग
चूका स्पॉट पर भी हटों की साफ-सफाई आदि शुरू हो चुकी है। यहां की हटों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए पहली नवंबर को साइट खोल दी जाएगी। इसके बाद आने वाले सैलानी अपनी सुविधानुसार इसे बुक करा सकते हैं।

सप्तझाल में चार हटों को तैयार करवाया जा रहा है। यहां पर सैलानी रात में भी ठहर सकेंगे। एक हट में दो शूट रहेंगे। हटों का संचालन गांव की समिति की ओर से कराने की तैयारी है। प्रयास होगा कि आगामी पर्यटन सत्र के पहले दिन से ही सैलानियों को इसकी सुविधा मिल सके।- नवीन खंडेलाल, डीडी- टाइगर रिजर्व






वाइफरकेशन की खूबसूरती के कायल हुए ऑस्ट्रेलिया के सैलानी



कलीनगर। रविवार को भारत भ्रमण पर आए आस्ट्रेलिया के दो पुरुष सैलानी वाइफरकेशन पहुंचे। वहां की खूबसूरती को करीब से निहारा। स्थानीय वन कर्मी राजू से वाइफरकेशन और जंगल के बारे में जानकारी भी ली। सैलानियों ने खूबसूरती की तारीफ करने के साथ भविष्य में दोबारा आने की बात कही। विदेशी सैलानियों को देखने के लिए कॉलोनी के लोग भी पुल क्षेत्र में पहुंच गए। उनके साथ तस्वीरें भी कैद कीं। संवाद

बाइफरकेशन पहुंचे ऑस्ट्रेलिया के सैलानी। स्रोत - वनकर्मी

बाइफरकेशन पहुंचे ऑस्ट्रेलिया के सैलानी। स्रोत - वनकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed