फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Platform of goods godown of Bhopatpur railway station found sunk, AEN asked for report

Pilibhit News: भोपतपुर रेलवे स्टेशन के माल गोदाम का प्लेटफार्म धंसा मिला, एईएन ने मांगी रिपोर्ट

Sat, 10 Dec 2022 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Platform of goods godown of Bhopatpur railway station found sunk, AEN asked for report
शहबाजनगर स्टेशन का निरीक्षण करतीं डीआरएम रेखा यादव।
मैलानी रेलखंड पर बरसात से पहले माला नदी पुल निर्माण के दिए निर्देश
विज्ञापन

डीआरएम ने आमान-परिवर्तन के काम की सुस्त गति देखकर जताई नाराजगी
पीलीभीत। डीआरएम रेखा यादव ने शुक्रवार को पहली बार पीलीभीत डिवीजन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में शाहजहांपुर रेलखंड के भोपतपुर स्टेशन के मालगोदाम का प्लेटफार्म धंसा मिला। इस पर एईएन से जांच रिपोर्ट मांगी गई है। मैलानी रेलखंड पर आमान परिवर्तन के काम का निरीक्षण किया। सुस्त गति से काम होने पर डीआरएम ने नाराजगी जताई और बरसात से पहले माला नदी के पुल का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। देर शाम निरीक्षण यान से वह इज्जतनगर लौट गईं।
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल की डीआरएम रेखा यादव का निरीक्षण यान सुबह दस बजे जंक्शन पहुंचा। कुछ देर यहां रुकने के बाद वह शाहजहांपुर रेलखंड की ओर रवाना हो र्गइं। रास्ते में भोपतपुर स्टेशन का निरीक्षण किया। बाद में मालगोदाम का निरीक्षण किया तो वहां मालगोदाम का प्लेटफार्म धंसा मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। लोडिंग और अनलोडिंग को लेकर पूछताछ की तो वहां मौजूद लदान कराने वालों ने प्लेटफार्म के क्षतिग्रस्त होने की बात की। इस पर उन्होंने एईएन से जांच कर रिपोर्ट मांगी। ताकी प्लेटफार्म बनाने वाली संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

इसके बाद बीसलपुर स्टेशन और मालगोदाम, निगोही स्टेशन, शहबाजनगर स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके बाद शहबाजनगर स्टेशन से पीलीभीत तक निरीक्षण यान से विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। करीब एक बजे शहबाजनगर से डीआरएम जंक्शन पहुंचीं। यहां उन्होंने मालगोदाम का निरीक्षण किया। प्लेटफार्म, सड़क, विद्युत लाइन आदि को बारीकी से देखा। करीब आधा घंटा निरीक्षण करने के बाद सड़क मार्ग से शाहगढ़ स्टेशन का निरीक्षण करने के लिए रवाना हो गईं। शाहगढ़ में आमान परिवर्तन का काम धीमी गति से मिलने पर डीआरएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने काम में तेजी लाने के और जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा माला नदी के पुल का निर्माण बरसात से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। शाहगढ़ से लौटने के बाद अधीनस्थ अफसरों को निर्देश देकर करीब सवा छह बजे इज्जतनगर कार्यालय लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएम से की टनकपुर-मथुरा
एक्सप्रेस को नियमित करने की मांग
पीलीभीत। जंक्शन पर निरीक्षण करने पहुंचीं डीआरएम रेखा यादव को ज्ञापन देकर टनकपुर-मथुरा एक्सप्रेस ट्रेन को नियमित करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि मथुरा को जाने वाली ट्रेन को 31 दिसंबर तक के लिए चलाया जा रहा है। इस ट्रेन से कुमांऊ और तराई के लोग संपूर्ण रेल नेटवर्क से जुड़ गए हैं।

बांसुरी नगरी पीलीभीत और उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम सीधे वृंदावन से जुड़ गया है। ज्ञापन देने वालों में अधिवक्ता शिवम कश्यप, अंकुश कश्यप, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे। इसके अलावा जिला संयुक्त बार से जुड़े अधिवक्ताओं ने ज्ञापन देकर पीलीभीत- शाहजहांपुर रेल खंड पर दोपहर के एक जोड़ी ट्रेन चलाने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में अधिवक्ता हेमंत मिश्रा, संजय सिंह, रामानंद मिश्रा, उमाशंकर, सुधीर कुमार मिश्रा, ज्ञानेंद्र गौतम आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed