फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Plastic buckets and mugs are getting more expensive, making kitchen items more expensive.

Pilibhit News: प्लास्टिक की बाल्टी–मग के बढ़े दाम, महंगा हुआ किचन का सामान

Tue, 17 Mar 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 17 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Plastic buckets and mugs are getting more expensive, making kitchen items more expensive.
पीलीभीत। प्लास्टिक इकाइयों में उत्पादन प्रभावित होने का असर घरेलू उपयोग की वस्तुओं पर पड़ा है। रसोई और अन्य रोजमर्रा के काम में आने वाले प्लास्टिक के बर्तन, बोतल और अन्य सामान के दाम 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। क्रॉकरी की कीमतों में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

कमर्शियल सिलिंडर और प्लास्टिक दाना न मिल पाने से प्लास्टिक उत्पाद से जुड़ी इकाइयों में उत्पादन प्रभावित हुआ है। इसका असर जिले में भी दिखने लगा है। पिछले 10 दिनों में प्लास्टिक की बाल्टी, मग, बोतल आदि सामान महंगा हो गया है। शहर के एक दुकानदार ने बताया कि प्लास्टिक के सामान की कीमतों में एकदम उछाल आया है।
विज्ञापन

फ्रिज में लगाने वाली पानी की छह बोतलों का सेट 160 रुपये तक हो गया है। पहले इसकी कीमत 120 रुपये थी। इसी तरह वाटर कूलर के दाम 290 से 340 रुपये तक पहुंच गए हैं। वाॅशरूम में काम आने वाली प्लास्टिक की बाल्टी, मग, टब, डस्टबिन के सेट की कीमत 900 रुपये हो गई है। कुछ दिन पहले तक इस सेट की कीमत आठ सौ रुपये थी। इसी तरह रसोई में काम आने वाले डिब्बे और अन्य सामान की कीमतों में भी 20 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो गई। एक अन्य दुकानदार ने बताया कि क्रॉकरी का सामान भी महंगा हुआ है। इसका कारण प्लास्टिक दाने की कमी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed