{"_id":"64b2e4fe3881f997460d1fdc","slug":"planted-20-more-bamboo-crates-sharda-cutting-at-some-distance-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-1174-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 20 और बंबूक्रेट लगाए, कुछ दूरी पर कटान कर रही शारदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 20 और बंबूक्रेट लगाए, कुछ दूरी पर कटान कर रही शारदा
Sat, 15 Jul 2023 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 15 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव चंदिया हजारा के समीप खेतों की ओर बंबूक्रेट यानी बांसों के जाल में फंसाकर रेत भरे बोरे लगने से शारदा नदी का कटान रुक गया है। हालांकि नदी बंबूक्रेट से कुछ दूरी पर कटान कर रही है। शनिवार को बाढ़ खंड की ओर से खेतों की ओर 20 बंबूक्रेट और लगा दिए गए।
शारदा नदी कई दिन ने गांव चंदिया हजारा और राहुलनगर के समीप कटान कर रही थी। कटान रोकने के लिए वायरकेट बनाए गए, लेकिन बुधवार को जलस्तर बढ़ने से 13 स्थानों पर बनाए गए वायरकेट नदी में बह गए थे। कटान न रुकने से गांव के लोगों में खलबली मची हुई थी। बृहस्पतिवार से बंबूक्रेट बनाने का काम शुरू किया गया।
शनिवार शाम तक खेतों के सामने 20 बंबूक्रेट और लगा दिए गए। इससे खेतों का कटान रुक गया, लेकिन नदी बंबूक्रेेट के आसपास अब भी कटान कर रही है। प्रधान बासुदेव कुंडू ने बताया कि शनिवार को नदी का जलस्तर शुक्रवार की अपेक्षा बढ़ा हुआ रहा। खेतों का कटान रुक गया है। जंगल की जमीन शारदा नदी काट रही है।