{"_id":"64a1c10081e28d20e60c29ba","slug":"plantation-will-not-happen-for-seven-days-in-van-mahotsav-only-awareness-will-be-done-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-478-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वन महोत्सव में सात दिनों तक नहीं होगा पौधरोपण, सिर्फ जागरूक किया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वन महोत्सव में सात दिनों तक नहीं होगा पौधरोपण, सिर्फ जागरूक किया जाएगा
Sun, 02 Jul 2023 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। मौसम की बेरुखी ने इस बार वन महोत्सव के कार्यक्रम में भी बदलाव करा दिया है। शनिवार से शुरू हुए वन महोत्सव में एक सप्ताह तक सिर्फ जागरूकता के कार्यक्रम ही होंगे। इसके बाद शासन की ओर से वृहद पौधरोपण की तारीख का एलान किया जाएगा।
पहली जुलाई से वन महोत्सव का आगाज हो चुका है। हर साल एक जुलाई से ही पौधारोपण शुरू कर दिया जाता था, लेकिन इस बार इसमें मौसम की बेरुखी के चलते बदलाव हो गया है। इस बार विभाग फिलहाल पौधरोपण नहीं करेंगे, बल्कि हरियाली व पर्यावरण बचाने के लिए सामाजिक वानिकी विभाग की ओर से जिले में अलग-अलग स्थानों पर गोष्ठियों का आयोजन कर लोगों को जागरूक करेंगे। शासन ने पौधरोपण को लेकर अभी तिथि का एलान नहीं किया है।
00
वर्जन
महोत्सव के तहत सात जुलाई तक जागरूकता गोष्ठियों का आयोजन ही किया जाएगा। पौधरोपण को लेकर अभी कोई तारीख तय नहीं हुई है। संभावना है कि 10 से 15 जुलाई के बीच जिले में पौधरोपण का कार्य कराया जाएगा। - संजीव कुमार, प्रभागीय वन अधिकारी, सामाजिक वानिकी