{"_id":"62c33769bd1d2a4eee6da311","slug":"plantation-campaign-will-start-will-run-till-july-7-more-than-38-lakh-saplings-will-be-planted-in-the-district-pilibhit-news-bly490366880","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगा पौधरोपण अभियान, एक दिन में रोपे जाएंगे 27 लाख से ज्यादा पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगा पौधरोपण अभियान, एक दिन में रोपे जाएंगे 27 लाख से ज्यादा पौधे
विज्ञापन
पौधरोपण की तैयारियों को लेकर नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिले में पौधरोपण अभियान मंगलवार से शुरू हो रहा है। पहले दिन पूरे जिले में 27 लाख, 38 हजार, 300 पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। डीएम ने तैयारियों को लेकर पौधरोपण के लिए बनाए नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की।
अभियान सात जुलाई तक चलेगा। जिले में इस बार 38 लाख 34 हजार 100 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। मंगलवार को इसकी शुरूआत हो रही है। छह जुलाई को 2 लाख, 73 हजार, 950 पौधे लगाए जाएंगे। 7 जुलाई को 2 लाख, 73 हजार, 950 पौधे रोपने का लक्ष्य है। 15 अगस्त को 5 लाख, 47 हजार, 900 पौधों को रोपण किया जाएगा। 3 खाद्य वन, बाल वन, 5 युवा वन, 5 शक्ति वन स्थापित किए जाएंगे।
जिले में आठ स्थानों का चयन पौधरोपण के लिए गया है। इसमें उपाधि कॉलेज, ड्रमंड कॉलेज, नेहरू पार्क, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कल्यानपुर नौगवां, रानी अवंतीबाई इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय गुर्जगौटिया, राजकीय भूमि कल्यानपुर एवं राजकीय पॉलिटेक्निक का चयन किया गया है। सभी नामित नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए डीएम पुलकित खरे ने कहा कि सारी तैयारी पूरी कर ली जाएं। पौधरोपण कार्यक्रम में राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग असीम अरुण भी शामिल होंगे।