फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pits dug on city roads become fatal in rain

Pilibhit News: शहर की सड़कों पर खोदे गड्ढे बारिश में बने जानलेवा

Sat, 08 Jul 2023 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 08 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Pits dug on city roads become fatal in rain
अशोक कालोनी में खोदा गए गड्ढे में युवक के गिरने के बाद लगाया गया संकेतक। संवाद
पीलीभीत। शहर में गैस पाइप लाइन डालने के दौरान कार्यदायी संस्था की ओर से गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए। यह गड्ढे बरसात में हादसों का सबब बन रहे हैं। पूरे शहर में मानकों को दरकिनार कर गड्ढे खोदे गए हैं। यहां पर पाइप डालने के बाद उनको पाटा नहीं गया। गड्ढे का पटान न होने के कारण बारिश का पानी भरने से उसकी गहराई का लोगों को अंदाजा नहीं लग पा रहा।
विज्ञापन

इससे आए दिन कोई न कोई हादसे का शिकार हो रहा है। बृहस्पतिवार को अशोक कॉलोनी में गड्ढे में युवक के गिरने की घटना के बाद प्रभारी ईओ ने कार्यदायी संस्था हिन्दुस्तान पेट्रोलियम शहर गैस वितरण परियोजना बरेली को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि पिट खुदी पड़ी होने से हादसे हो रहे हैं। उनको ठीक कराए। यही नहीं नगर पालिका के जलकल प्रभारी को साथ ले जाकर निरीक्षण कराए।
विज्ञापन

00
अशोक कॉलोनी गेट पर करीब डेढ़ माह से खुदा पड़ा है गड्ढा
अशोक कॉलोनी में करीब दो माह पहले गैस आपूर्ति के लिए पाइप लाइन को डाला गया था। इसके लिए पिट खोदे गए थे। एक पिट स्टेडियम रोड की ओर गेट के पास है। करीब डेढ माह से ऐसा ही उसे छोड दिया गया। यहां तक कि गड्ढे के पास सुरक्षा और सतर्कता को लेकर कुछ भी नहीं लगाया गया था। बृहस्पतिवार को एक युवक उसमें गिर गया। कारण था कि बारिश का पानी भरा होने के कारण उसे अंदाजा नहीं लग सका। इसके अलावा इसी कॉलोनी में पार्क के पास मोड पर भी गड्ढा है। यहां भी पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
आवास विकास में बुरा है हाल
आवास विकास कॉलोनी में तो पाइप डालने में पानी की पाइप को ही क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। यहां पर खुदे पडे गड्ढे में पानी भरा हुआ है। इससे आवागमन में भी लोगों को भारी परेशानी हो रही है। बच्चे को निकलने में खतरा बना हुआ है। करीब एक माह से ऐसी ही हालत है। इसको लेकर कार्यदायी संस्था की ओर से ठीक कराने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य मोहल्लों में भी ऐसा ही हाल बना हुआ है।

00
गैस पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे बारिश में खतरा बने हुए हैं। एक दिन पहले अशोक कॉलोनी में युवक गड्ढा में गिर चुका है। इसको लेकर संस्था को नोटिस जारी किया गया है।। देवेन्द्र सिंह, प्रभारी ईओ/ एसडीएम सदर

अशोक कालोनी में खोदा गए गड्ढे में युवक के गिरने के बाद लगाया गया संकेतक। संवाद

अशोक कालोनी में खोदा गए गड्ढे में युवक के गिरने के बाद लगाया गया संकेतक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed