{"_id":"675f1fe57789b2200d0b2300","slug":"pipeline-damaged-due-to-digging-60-thousand-people-yearned-for-water-the-whole-day-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-127352-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खोदाई से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, 60 हजार लोग दिनभर पानी के लिए तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खोदाई से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, 60 हजार लोग दिनभर पानी के लिए तरसे
Sun, 15 Dec 2024 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत के कोतवाली मार्ग पर टूटी पानी की पाइप लाइन।स्रोत:सोशल मीडिया
पीलीभीत। कोतवाली मार्ग पर बिजली का खंभा लगाने के लिए गड्ढा खोदने के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से शहर के 10 मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। करीब 60 हजार लोगों को दिनभर पानी के लिए तरसना पड़ा।
नगर पालिका की ओर से 25 घंटे में मरम्मत की बात कही गई है। ऐसे में इन 12 हजार उपभोक्ताओं को आज भी पेयजल का संकट उठाना होगा। बिजली निगम की ओर से रीवैंप योजना के तहत रविवार को कोतवाली मार्ग पर नॉवल्टी सिनेमा के पास खंभा लगाया जा रहा है।
गड्ढा खोदने के दौरान नीचे से गुजर रही नगर पालिका की मुख्य पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पानी सड़क पर बहने लगा। जानकारी पर नगर पालिका ने आपूर्ति बंद की। इससे फीलखाना, पकड़िया, पंजाबियान, शेर मोहम्मद, खकरा, बेनी चौधरी, साहूकारा, चूने वाली गली, बाग गुलशेर खां, सरफराज खां आदि मोहल्लों में पेयजल संकट हो गया है।
विज्ञापन
नगर पालिका के जलकल प्रभारी तारिक हसन ने बताया कि पाइपलाइन सही करने में कम से कम 25 घंटे का समय लगेगा। इस अवधि में आपूर्ति बाधित रहेगी।