फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pipariya-Parei road will be widened with 10 crores, relief to villagers of more than 20 villages

Pilibhit News: 10 करोड़ से चौड़ा होगा पिपरिया-परेई मार्ग, 20 से अधिक गांव के ग्रामीणों को राहत

Wed, 10 Sep 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 10 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pipariya-Parei road will be widened with 10 crores, relief to villagers of more than 20 villages
बरखेड़ा। बरखेड़ा से पिपरिया मंडन होकर बुहिता तक जाने वाले नहर मार्ग का अब कायाकल्प होने जा रहा है। करीब 10 किलोमीटर लंबे इस मार्ग की चौड़ाई वर्तमान में 3.75 मीटर है, जिसे बढ़ाकर 5.5 मीटर किया जाएगा। यानी सड़क करीब 2 मीटर चौड़ी होगी। इसके लिए शासन ने 10 करोड़ के बजट को मंजूरी दी है।
विज्ञापन

बरखेड़ा क्षेत्र में कई सड़कों की स्थिति जर्जर हैं। गहरे गड्ढे राहगीरों को दर्द दे रहे हैं। पूर्व में आई बाढ़ और बरसात में स्थिति और भी खराब हो गई है। इसके साथ ही बरखेड़ा क्षेत्र में पिपरिया-परेई मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी। इस मार्ग पर वाहनों का अधिक दबाव रहता है। बड़े वाहन भी नियमित रूप से आवाजाही करते हैं। ऐसे में लोक निर्माण विभाग की ओर से इस मार्ग को कार्ययोजना में शामिल किया गया था। जिससे शासन स्तर से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

विभागीय अफसरों के अनुसार शासन से करीब 10 करोड़ के बजट को मंजूरी दी गई है। चौड़ीकरण के बाद मार्ग वाहनों का दबाव आसानी से झेला जा सकेगा। वर्तमान में सड़क संकरी होने के कारण बड़े वाहनों और ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। बरखेड़ा, पिपरिया मंडन और बुहिता क्षेत्र के लोगों के लिए यह सड़क मुख्य संपर्क मार्ग है, जो अब और अधिक सुगम हो जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग हो रही थी। अब काम शुरू होने से हजारों की आबादी को लाभ मिलेगा। वहीं प्रशासन का मानना है कि इस परियोजना से क्षेत्र के विकास की रफ्तार तेज होगी और स्थानीय स्तर पर व्यापार और आवागमन को भी नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पटरियों का निर्माण और सुंदरीकरण का कार्य भी शामिल
मार्ग के चौड़ीकरण के साथ सड़क के दोनों ओर मरम्मत, पटरियों का निर्माण और आवश्यक स्थानों पर पेड़ों व पौधों के जरिए सुंदरीकरण भी किया जाएगा। इससे न सिर्फ मार्ग आकर्षक दिखेगा, बल्कि यात्रियों को आरामदायक सफर भी मिलेगा। विभागीय अफसरों का कहना है कि कार्ययोजना के आधार पर मार्ग पर कार्य शुरू कराया जाएगा।
----
इन गांवों के लोगों को मिलेगी राहत
मार्ग के चौड़ीकरण से बर्रामऊ, परेवा अनूप, बल्देवपुर, पिपरिया मंडन, परेई, बुहिता, उमरिया, रमबोझा, पैनियां रामकिशन, सोंधा गोंटिया पकड़िया, बेलादाण्डी,सहित दर्जनों गांव के लोगों को राहत मिलेगी। मंजूरी की जानकारी के बाद क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है।

----
सड़क चौड़ी होने से सड़क पर होने वाली दुर्घटनाएं कम होंगी। जनता को लाभ होगा। - हरीश राठौर, परेवा अनूप
----
सड़क के चौड़ीकरण से यातायात को लाभ मिलेगा। क्षेत्र में व्यापार को गति मिलेगी। -सुनील कुमार, ग्राम परेई
---
वर्जन
बरखेड़ा से पिपरिया मंडन होकर नहर रोड बुहिता तक चौड़ा कराया जाएगा। वर्तमान में यह सड़क 3.75 मीटर चौड़ी है अब इसे 5.5 मीटर करा जाएगा। सड़क लगभग 2 मीटर चौड़ी होगी। - एस के जैन, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed