फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit's profile to rise with Asia's largest yeast plant: Minister of State

एशिया के सबसे बड़े यीस्ट प्लांट से पीलीभीत की बढ़ेगी पहचान : राज्यमंत्री

Thu, 11 Jun 2026 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Pilibhit's profile to rise with Asia's largest yeast plant: Minister of State
प्रगतिपथ यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों के साथ शामिल राज्यमंत्री। स्रोत- मीडिया प्रभारी
पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को प्रगतिपथ यात्रा निकाली गई। गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने जिले की प्रमुख विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन


मंत्री ने अधिकारियों के साथ एबी मौरी यीस्ट प्लांट की उत्पादन क्षमता, आधुनिक तकनीक और रोजगार सृजन की संभावनाओं की जानकारी ली। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि यह परियोजना केवल एक उद्योग नहीं, बल्कि पीलीभीत के आर्थिक विकास का नया अध्याय है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलने के साथ-साथ जिले की औद्योगिक पहचान भी मजबूत हुई है। एशिया के सबसे बड़े यीस्ट प्लांट से पीलीभीत की पहचान बढ़ेगी। यात्रा का पहला पड़ाव असम चौराहा रोड स्थित फ्लाईओवर रहा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने फ्लाईओवर की उपयोगिता और उसके प्रभाव का अवलोकन किया। इसके बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचा। यहां कॉलेज प्रशासन ने चिकित्सा सुविधाओं, शैक्षणिक गतिविधियों और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी दी। कलेक्ट्रेट परिसर के निकट बने बहुमंजिला पुलिस हॉस्टल का भी भ्रमण किया गया। इस मौके पर विकास श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष रेखा सिंह परिहार, मानसिंह राठौर, जिला महामंत्री मंगली प्रसाद, जिला कोषाध्यक्ष विकास पाल सिंह, जिला मंत्री विकास वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed