पीलीभीत टाइगर रिजर्व: जंगल में तीन शावकों के साथ निकली बाघिन, नजारा देख सैलानी हुए रोमांचित
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में मंगलवार सुबह जंगल सफारी पर पर्यटकों को बाघिन अपने तीन शावकों के साथ दिखी। पर्यटकों ने इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया।
विस्तार
सुबह के वक्त जंगल सफारी पर निकले पर्यटकों के दल के सामने अचानक बाघिन अपने तीन शावकों के साथ आ गई। बाघिन पूरे इत्मीनान से जंगल के रास्ते पर आगे बढ़ रही थी, जबकि उसके पीछे चल रहे शावक कभी एक-दूसरे के साथ खेलते तो कभी झाड़ियों और पेड़-पौधों के बीच उछल-कूद करते नजर आए। मां के साथ जंगल की दुनिया से रूबरू होते नन्हे शावकों की अठखेलियों ने पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सैलानियों ने इस दुर्लभ और खूबसूरत दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया।
खास बात यह रही कि एक ही सफारी के दौरान पर्यटकों को बाघिन और उसके तीन शावकों के साथ तेंदुए के भी दीदार हुए। जंगल के प्राकृतिक वातावरण में वन्यजीवों की यह मौजूदगी पीलीभीत टाइगर रिजर्व के आकर्षण को और बढ़ाने वाली रही। पर्यटकों ने इस रोमांचक अनुभव का वीडियो पीटीआर प्रशासन से भी साझा किया। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि बाघिन के साथ तीन शावकों का दिखाई देना बेहद रोमांचक और उत्साहजनक है। यह टाइगर रिजर्व के लिए सुखद संकेत है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
