फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chuka Beach: 15 जून को बंद हो जाएंगे 'मिनी गोवा' के द्वार, जल्द कर लें पीलीभीत के इन स्थलों का दीदार

Fri, 06 Jun 2025 10:00 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Jun 2025 10:00 AM IST
सार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में सात महीने तक चलने वाले पर्यटन सत्र आखिरी दौर में चल रहा है। अगर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो 15 जून से पहले ही यहां के पर्यटन स्थलों का दीदार कर लें।  

विज्ञापन
Pilibhit Tiger Reserve is famous for Mini Goa Chuka Beach
चूका बीच - फोटो : अमर उजाला

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) का जंगल न सिर्फ बाघों को लेकर बल्कि प्राकृतिक खूबसूरती को लेकर भी सैलानियों को आकर्षित करता है। पीटीआर की खूबसूरती पर चार चांद लगाता है चूका बीच। जंगल और शारदा डैम के किनारे स्थित चूका बीच का नजारा सैलानियों के लिए गोवा का एहसास करता है। इसलिए इसे मिनी गोवा भी कहा जाता है। सात महीने तक चलने वाले पर्यटन सत्र के दौरान हजारों सैलानी यहां आकर प्राकृतिक सुंदरता को करीब से निहारते हैं। जंगल सफारी का रोमांच भी देखने को मिलता है। इस पर्यटन सत्र के कुछ ही दिन बचे हैं। 15 जून की शाम सात बजे पीटीआर सैलानियों के लिए बंद हो जाएगा। इस सत्र में अब तक 50 हजार सैलानियों ने चूका बीच और जंगल की सैर की। अंतिम दिनों में सैलानियों की आमद बढ़ गई हैं। वीकेंड पर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पीलीभीत टाइगर रिजर्व बेहतर विकल्प हो सकता है। 



यह भी पढ़ें- Sports News: बरेली में सेपक टाकरा खेल का बढ़ रहा क्रेज, खिलाड़ियों की संख्या 100 के पार

Pilibhit Tiger Reserve is famous for Mini Goa Chuka Beach
चूका बीच का प्रवेश गेट।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल चूका बीच के द्वार 15 नवंबर से सैलानियों के लिए खोल दिए जाते हैं। इसके बाद करीब सात माह तक चूका बीच और जंगल का क्षेत्र गुलजार रहता है। इस दौरान जनपद के अलावा देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से भी सैलानियों की आमद रही। चूका बीच से सटे इलाके में स्थित शारदा डैम में हिलौरे लेता पानी और हरियाली के बीच बनी खूबसूरत हटें उनके आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। 

Pilibhit Tiger Reserve is famous for Mini Goa Chuka Beach
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ, भालू - फोटो : सैलानी

इस दौरान बाघों के अधिक दीदार ने भी पीटीआर को नई पहचान दिलाई। सैलानियों की आमद से लेकर आय तक के पुराने सभी रिकॉर्ड टूट गए। आंकड़ों की बात करें तो इस बार अबतक 50 हजार सैलानी यहां पहुंचे। पर्यटन सत्र 15 जून को बंद हो जाएगा। उम्मीद है कि पर्यटन सत्र के आखिरी दिनों में सैलानियों की संख्या में इजाफा हो सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Pilibhit Tiger Reserve is famous for Mini Goa Chuka Beach
पीलीभीत टाइगर रिजर्व - फोटो : संवाद

पीलीभीत मुख्यालय से 37 किलोमीटर दूर स्थित मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पर प्रवेश द्वार है। यहां से सैलानी अपने वाहन को खड़ा कर जंगल सफारी के वाहन से घूमते हैं। दरअसल पर्यटन स्थल पर निजी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। इसलिए वन विभाग की ओर से करीब 80 जंगल सफारी वाहनों की व्यवस्था की गई है। एक वाहन से अधिकतम छह लोग भ्रमण पर जा सकते हैं। जिप्सी वाहन का 4200 और जीनान वाहन का 5600 रुपये किराया है। इसमें छह सैलानी शामिल होते हैं।

विज्ञापन
Pilibhit Tiger Reserve is famous for Mini Goa Chuka Beach
चूका बीच में बनी वाटर हट

बरेली से 70 किलोमीटर दूर है चूका बीच 
पीलीभीत टाइगर रिजर्व दिल्ली से 350 और बरेली से 70 किलोमीटर दूर है। चूका बीच आने वाले सैलानियों के लिए ठहरने की भी बेहतर व्यवस्था है। इसमें चूका बीच में बनी वाटर, ट्री, बैंबो और थारू हट बुक कर सकते हैं। सैलानी ऑनलाइन वेबसाइट upecotourism.in पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। इसी क्षेत्र में पौराणिक महत्व का गोमती नदी का उद्गम स्थल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed