फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   craze of Sepak Takraw game is increasing in Bareilly

Sports News: बरेली में सेपक टाकरा खेल का बढ़ रहा क्रेज, खिलाड़ियों की संख्या 100 के पार

Thu, 05 Jun 2025 03:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Jun 2025 03:37 PM IST
सार

बरेली के कैंट स्थित साई सेंटर में 100 से ज्यादा खिलाड़ी पसीना बहा रहे हैं। इसमें 18 पुरुष खिलाड़ी छात्रावास में रहकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। पिछले साल खिलाड़ियों की संख्या 80 थी। 

विज्ञापन
craze of Sepak Takraw game is increasing in Bareilly
सेपक टाकरा खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सेपक टाकरा खेल के प्रति शहर के खिलाड़ियों का रुझान बढ़ा है। कैंट स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केंद्र (साई सेंटर) में 100 से ज्यादा खिलाड़ी पसीना बहा रहे हैं। इसमें 18 पुरुष खिलाड़ी छात्रावास में रहकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वहीं, छह पुरुष खिलाड़ी डे-बोर्डिंग स्कीम के तहत अभ्यास कर रहे हैं। बाकी खिलाड़ी शहर के हैं, जो आस-पास के इलाकों से प्रशिक्षण लेने आते हैं। पिछले साल यहां 80 खिलाड़ी ही अभ्यास करने आते थे।

विज्ञापन


स्टेडियम में खिलाड़ी प्रतिदिन दो पालियों में प्रशिक्षण लेते हैं। कोच बीए शर्मा ने बताया कि केंद्र से अब तक 300 से ज्यादा खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। इनमें से कई खिलाड़ियों को खेल कोटे से नौकरी भी मिल चुकी है। वह देश सेवा के साथ ही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं पदक भी जीत रहे हैं। इसमें रश्मि, डॉली, खुशबू, शिवांगी आदि खिलाड़ी शामिल हैं। केंद्र की ओर से समय-समय पर खिलाड़ियों के लिए ट्रायल और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कैंप में आने का अवसर मिलता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: पति को बेहोश कर जान से मारने की कोशिश, पत्नी और ससुरालवालों ने रची साजिश, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में 19 से 24 मई तक दमन एंड दीव में आयोजित खेलो इंडिया बीच गेम्स में यूपी महिला सेपकटाकरा टीम ने तीन कांस्य पदक हासिल किए हैं। बिहार के पटना में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स के बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। इसमें पराजित होने के बाद टीम को कांस्य पदक मिला था। प्रदेश की टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन कैंट स्थित प्रशिक्षण केंद्र से ही किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed