फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Guru's glory described, devotees enjoyed the story

Pilibhit News: गुरु महिमा का बखान, श्रद्धालुओं ने किया कथा का रसपान

Tue, 27 Oct 2026 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 27 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Guru's glory described, devotees enjoyed the story
दियोरिया। कथा शुरूआत के दौरान कथा व्यास का तिलक करते मुख्य यजमान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दियोरिया। न्यूरानपुर स्थित गोरक्ष पीठ आश्रम में सोमवार दोपहर नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ मंगलाचरण और गुरु वंदना के साथ हुआ। कथा के पहले दिन सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे और कथा का रसपान किया। तीन नवंबर तक चलने वाली कथा में कथा व्यास पूज्य अंजनी शरण जी महाराज ने गुरु महिमा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान और सदाचार का संदेश दिया।

आश्रम के महंत योगी हनुमान नाथ के सानिध्य में आयोजित कथा के प्रथम दिवस के यजमान जिला महामंत्री व्यापार मंडल अवनीश जायसवाल, उनकी पत्नी एवं महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष शिवानी जायसवाल और महीप सिंह चंदेल रहे। कथा व्यास ने मंगलाचरण का महत्व बताते हुए कहा कि सनातन धर्म में प्रत्येक मांगलिक अनुष्ठान की शुरुआत आराध्य की वंदना से करने की परंपरा है। मंगला चरण केवल धार्मिक अनुष्ठान का प्रारंभ नहीं, बल्कि अंताकरण की शुद्धि और ईश्वर के प्रति समर्पण का प्रतीक भी है। गुरु वंदना प्रसंग की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि गुरु अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर मनुष्य को आत्मबोध और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग दिखाते हैं। श्रीराम चरितमानस में भी गुरु चरणों की वंदना के माध्यम से ज्ञान और भक्ति की महिमा का वर्णन किया गया है। कथा के दौरान आश्रम परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, आयोजन समिति के संयोजक राकेश मिश्रा, अक्षत चंदेल सहित आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

दियोरिया। कथा शुरूआत के दौरान कथा व्यास का तिलक करते मुख्य यजमान। संवाद

दियोरिया। कथा शुरूआत के दौरान कथा व्यास का तिलक करते मुख्य यजमान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed