फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit: Shot the salesman of the petrol pump and looted one and a half lakh rupees

पीलीभीत: पेट्रोल पंप के सेल्समैन को गोली मारकर करीब डेढ़ लाख रुपये लूटे

Mon, 21 Mar 2022 02:22 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत 
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 21 Mar 2022 02:22 PM IST
सार

इस घटना के बाद एसपी मौके पर पहुंचे और उन्होंने तीन टीमों का गठन किया ताकि बदमाशों को पकड़ा जा सके। इस वारदात में तीन लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
Pilibhit: Shot the salesman of the petrol pump and looted one and a half lakh rupees
एसपी ने घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीमों को लगाया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में पेट्रोप पंप के सेल्समैन रघुनंदन को गोली मारकर 1,65,500 रुपये लूट लिए गए हैं। घटना उस वक्त हुई जब सेल्समैन अपने पंप मैनेजर के साथ बाइक पर सवार होकर चार दिन की बिक्री के रुपये जमा करने के लिए बैंक जा रहे थे। घायल सेल्समैन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


पतरसिया पेट्रोल पम्प का सेल्समैन रघुनन्दन, पंप मैनेजर विजयपाल विक्की के साथ 12,75,400 रुपये जमा करने सोमवार को सुबह करीब 11 बजे बाइक पर सवार होकर बरखेड़ा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा जा रहे थे। बरखेड़ा से करीब तीन किलोमीटर पहले पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने मिर्ची पाउडर आंखों में झोंककर बैग छीनने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


छीनाझपटी में बैग सड़क पर गिर गया और रुपये बिखर गए। इसी दौरान लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने फायर कर दिया। गोली रघुनन्दन के पैर में लगी। इस दौरान सड़क पर बिखरे रुपये में से बदमाश 1,65,500 लूट कर ले गए। एसपी दिनेश कुमार पी, एएसपी डॉ, पवित्र मोहन त्रिपाठी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीमों को लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं एसपी
दिनेश कुमार पी कहना है कि रघुनंदन पंप का कैश लेकर जा रहे थे। बदमाशों ने उनसे लूट की है। लूट का विरोध करने पर रघुनंदन को गोली मारी गई जो उसके पैर में लगी है। रघुननंदन को जिला अस्पताल भेजा गया है। अज्ञात के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। तीन टीमों का गठन कर दिया है जो  खुलासे के लिए काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed