फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit not in BJP's first list... new discussions about Varun

Pilibhit News: भाजपा की पहली सूची में पीलीभीत नहीं... वरुण को लेकर नई चर्चाएं

Sun, 03 Mar 2024 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Pilibhit not in BJP's first list... new discussions about Varun
पीलीभीत। यूपी में 51 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की जारी सूची में पीलीभीत शामिल नहीं है। शनिवार को जारी पहली सूची में पड़ोसी जिलों की कई सीटों पर टिकट घोषित होने के बावजूद पीलीभीत सीट का जिक्र न होने से चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि यहां कोई नया प्रत्याशी मैदान में उतारकर वरुण गांधी को किसी दूसरी सीट पर भेजा जा सकता है।
विज्ञापन

पीलीभीत सीट से मौजूदा समय में वरुण गांधी सांसद हैं। इस सीट की पहचान भी मेनका गांधी और वरुण गांधी के नाम से होती है। वरुण गांधी आए दिन जिले में गांवों का भ्रमण कर जनसंवाद करते रहते हैं। इधर करीब दो वर्ष से वह सरकार की विभिन्न नीतियों और महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी आवाज उठाते रहे हैं। इसको लेकर राजनीतिक गलियारे में उनके टिकट को लेकर कयास भी लगाए जाते रहे हैं। वहीं पिछले कुछ समय में भाजपा को लेकर उनकी नरमी ने कुछ और संकेत दिए हैं। ऐसे में चर्चा यह भी रही है कि वरुण गांधी या उनकी मां मेनका गांधी में किसी एक को टिकट मिलेगा और ऐसा होने पर वरुण गांधी की सीट भी बदली जा सकती है। चर्चा सुल्तानपुर की ज्यादा है। अब शनिवार की सूची में उनका नाम न होने से सीट बदले जाने की ही चर्चा ज्यादा है। हालांकि कोई भी इस पर खुल नहीं बोल रहा है।
विज्ञापन

-
जातीय समीकरण भी अहम
पीलीभीत सीट के जातीय समीकरण में कुर्मी, मुस्लिम और लोध मतदाताओं को अहम माना जाता है। बीसलपुर क्षेत्र में कुर्मी मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसी तरह अन्य विधानसभाओं का हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सपा ने भी खोले पत्ते, कई नाम चर्चा में
समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार का लेकर भी चर्चा तेज हैं। अब तक सात से आठ उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष काे आवेदन सौंपा है। पूर्व मंत्री भगवतसरन गंगवार का नाम भी चर्चा में है। सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने बताया कि सात से आठ लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को आवेदन सौंपा है। पूर्व मंत्री के नाम की भी चर्चा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed