{"_id":"6afdf2256f6f36589d09d584","slug":"pilibhit-joins-the-pilot-project-of-the-ayushman-bharat-digital-mission-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-173601-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के पायलट प्रोजेक्ट में शामिल हुआ पीलीभीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के पायलट प्रोजेक्ट में शामिल हुआ पीलीभीत
Thu, 19 Nov 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) को धरातल पर उतारने के लिए प्रदेश में पीलीभीत को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शामिल किया गया है। इसके तहत जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल बनाने की कवायद तेज कर दी गई है। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों के ऑनलाइन पंजीकरण, डिजिटल पर्चे बनाने और आभा आईडी तैयार करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले के प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। वहीं, जिला अस्पताल में चार कर्मचारियों को इस कार्य की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। ये कर्मचारी मरीजों की आभा आईडी बनाने, ऑनलाइन पर्चा तैयार करने और डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड से संबंधित प्रक्रियाएं पूरी कराएंगे।
जिले की सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर ऑनलाइन पर्चे बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से योजना से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं को भी तेजी से पूरा किया जा रहा है, ताकि मरीजों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. बीसी पंत ने बताया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुड़े सभी बिंदुओं पर विभाग काम कर रहा है। मरीजों के हित को ध्यान में रखते हुए योजना को जिले में प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारा जाएगा।