{"_id":"6603d8883f06ca22d20e355e","slug":"pilibhit-jitin-prasad-arrived-to-file-nomination-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: नामांकन दाखिल करने पहुंचे जितिन प्रसाद, पहले मां के दरबार में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: नामांकन दाखिल करने पहुंचे जितिन प्रसाद, पहले मां के दरबार में टेका माथा
Wed, 27 Mar 2024 02:03 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 27 Mar 2024 02:03 PM IST
विज्ञापन
जितिन प्रसाद नामांकन के लिए जाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी उम्मीदवार जितिन प्रसाद पीलीभीत सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने कलक्ट्रेट पहुंचे हैं। उनके साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसके साथ ही अन्य विधायक व गन्ना मंत्री भी इस दौरान मौजूद रहे। नामांकन से पहले जितिन प्रसाद ने शहर में मां यशवंतरी देवी के दरबार में माथा टेका। विधि-विधान से पूजा अर्चना के बाद नामांकन के लिए निकले। नामांकन के बाद मंदिर परिसर में ही एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया है।
भाजपा ने रंगोत्सव से पहले उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुनावी रंग को और चटख कर दिया था। पार्टी ने जिले में लंबे समय से सक्रिय प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद पर दांव लगाया है। जितिन के प्रयासों से जिले मे कई बड़ी परियोजनाएं धरातल पर उतरी हैं।
पीलीभीत लोकसभा सीट पिछले चार चुनावों से भाजपा के कब्जे में है। मौजूदा समय में वरुण गांधी इस सीट से सांसद हैं। वरुण गांधी लंबे समय से पार्टी की नीतियों को लेकर मुखर रहे हैं। उनके बयानों पर खूब चर्चा हुई।
विज्ञापन
यह है जितिन का राजनीतिक सफर
जितिन प्रसाद ने कांग्रेस के टिकट पर 2004 के लोकसभा चुनाव में शाहजहांपुर से जीत हासिल की थी। 2009 के चुनाव में वह धौरहरा सीट से सांसद बने। इस दौरान वह सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री रहे। कुछ वर्ष पहले जितिन ने भाजपा का दामन थाम लिया और मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री हैं।