फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit English medium school related to dawat e islami was operated in buildings of PM Awas Yojana

Pilibhit: पीएम आवास योजना की इमारतों में संचालित था बिना मान्यता का इंग्लिश मीडियम स्कूल, तय होगी जवाबदेही

Sat, 16 Jul 2022 08:31 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 16 Jul 2022 08:31 PM IST
सार

नकटादाना में बगैर मान्यता के संचालित एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल छह जुलाई को बंद कराया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि स्कूल दावत-ए-इस्लामी संगठन से जुड़ा हुआ था। इस विषय में शिकायत वायरल होने के बाद जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
Pilibhit English medium school related to dawat e islami was operated in buildings of PM Awas Yojana
पीएम आवास योजना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री आवास योजना में आवंटित तीन आवासों में बिना मान्यता के स्कूल संचालित के मामले में तत्कालीन अधिकारी और कर्मचारी जांच के घेरे में हैं। जवाबदेही तय किए जाने के लिए जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी के पास भेजी गई है। उदयपुर कांड में दावत-ए-इस्लामी का नाम सामने आने के बाद संगठन से जुड़े मदरसों और शिक्षण संस्थाओं के बारे में शासन-प्रशासन की छानबीन चल रही है।

विज्ञापन


नकटादाना में बगैर मान्यता के संचालित एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल छह जुलाई को बंद कराया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि स्कूल दावत-ए-इस्लामी संगठन से जुड़ा हुआ था। इस विषय में शिकायत वायरल होने के बाद जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी राम सिंह गौतम ने बताया कि बगैर मान्यता के स्कूल संचालन की शिकायत आने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच कराई थी। शिकायत की पुष्टि पर स्कूल बंद करा दिया गया था। उसके बाद एक मैसेज वायरल हुआ। इसमें पता लगा कि यह स्कूल प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास में संचालित हो रहा है। इस पर डूडा के परियोजना अधिकारी से जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जांच में पता लगा है कि जिन तीन आवासों में स्कूल का संचालन हो रहा था, वह पीएम आवास योजना में आवंटित हुए हैं। इस बारे में जांच आख्या जिलाधिकारी को भेजी गई है। इस मामले में अब तत्कालीन अधिकारियों की जवाबदेही तय हो सकती है। सवाल यही है कि अपात्रों को आवास आवंटन क्यों हुए?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed