फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit DM Praveen Kumar Laxkar wife and two relatives injured in road accident

Pilibhit News: बाइक को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराई कार, डीएम की पत्नी और दो रिश्तेदार घायल

Tue, 07 Mar 2023 10:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Mar 2023 10:11 PM IST
सार

डीएम की पत्नी, दो बच्चे और दो अन्य रिश्तेदार टाइगर रिजर्व स्थित चूका बीच घूमने गए थे। वहां से शाम को लौटते वक्त बाइक को बचाने के प्रयास में उनकी कार पेड़ से टकरा गई। 

विज्ञापन
Pilibhit DM Praveen Kumar Laxkar wife and two relatives injured in road accident
पेड़ से टकराई कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर दयालपुर गांव के निकट मंगलवार शाम बाइक को बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार की पत्नी और दो रिश्तेदार घायल हो गए। बाइक सवार दो युवकों में भी एक का पैर टूट गया। डीएम के परिजनों व बाइक सवार घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

विज्ञापन


मंगलवार को डीएम की पत्नी, दो बच्चे और दो अन्य रिश्तेदार टाइगर रिजर्व स्थित चूका बीच घूमने गए थे। देर शाम माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग से लौटते समय दयालपुर गांव के निकट पीलीभीत की ओर से जा रही बाइक बचाने के प्रयास में कार एक पेड़ से जा टकराई। 
विज्ञापन


इस दौरान बाइक सवार भी गिर गए। हादसे में कार में सवार डीएम की पत्नी व दो रिश्तेदार घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां अन्य अधिकारी भी पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक युवक का टूटा पैर

इधर बाइक सवार घायल माधोटांडा क्षेत्र के गांव नवदिया टोंडर निवासी नवीन यादव और कमल यादव को सीएचसी ले जाया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नवीन यादव का एक पैर टूट गया। दोनों सगे भाई हैं। रुद्रपुर स्थित फैक्टरी से काम करके एक साल के बाद होली पर घर लौट रहे थे।

हादसे की जानकारी होने के बाद डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार व अन्य अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंच गए। घायलों का हालचाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed