फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit defeated Farrukhabad, Hardoi defeated Gajraula

Pilibhit News: पीलीभीत ने फर्रुखाबाद, हरदोई ने गजरौला को हराया

Sun, 23 Mar 2025 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 23 Mar 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Pilibhit defeated Farrukhabad, Hardoi defeated Gajraula
पूरनपुर में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में खेलते ​खिलाड़ी।स्रोत:आयोजक
पूरनपुर (पीलीभीत)। अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल प्रांतीय हॉकी प्रतियोगिता में तीसरे दिन चार मुकाबले हुए। पहले मैच में सिटी मोंटेसरी पीलीभीत की टीम ने फर्रुखाबाद क्लब की टीम को 5-0 से पराजित किया। नोएडा, शाहजहांपुर, हरदोई और पूरनपुर की टीमों ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल मुकाबले सोमवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन

असम हाईवे स्थित मैदान में चल रही प्रांतीय हॉकी प्रतियोगिता में तीसरे दिन का पहला मैच फर्रुखाबाद और सिटी मोंटेसरी पीलीभीत के बीच हुआ। सिटी मोंटेसरी स्कूल पीलीभीत की टीम ने 5-0 से जीत हासिल की। पहले हाफ के 28वें मिनट में अमन ने फील्ड गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई।
विज्ञापन

39वें मिनट में सुरजीत सिंह ने लगातार दो गोल करके टीम को 3-0 से आगे कर दिया। इसके बाद दो गोल और हुए। कई प्रयासों के बाद भी फर्रुखाबाद की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मैच में बाबू श्रीचंद हॉकी अकादमी हरदोई की टीम ने स्पोर्टिंग क्लब गजरौला को 2-0 से पराजित किया। हरदोई के कुणाल और निशांत ने आठवें और 12वें मिनट में गोल किया।
पब्लिक स्कूल बलरामपुर और नोएडा क्लब नोएडा के बीच खेला गए तीसरे मुकाबले में निर्धारित समय तक एक भी टीम गोल नहीं कर पाई। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में नोएडा की टीम 3-2 से विजेता बनी।
चौथा मैच हथौड़ा स्टेडियम क्लब शाहजहांपुर और यंग मैन हॉकी क्लब रामपुर के बीच खेला गया। पहले हाफ के आठवें मिनट में रामपुर के अभिनव ने गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। शाहजहांपुर के खिलाड़ी आशीष ने कुछ ही देर बाद गोल कर स्कोर बराबर कर दिया।

सीटी बजने तक दोनों ही टीमें कोई और गोल नहीं कर पाईं। पेनाल्टी शूटआउट में रामपुर की टीम 3-2 से विजेता बनीं। आयोजन समिति के सदस्य दिनेश आजाद ने बताया कि आज क्वार्टर फाइनल मुकाबले होंगे। रविवार को शाहजहांपुर के अहमद, लखनऊ के मनीष, बरेली के मुमताज एंपायर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed