फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit defeated Bijnor

बैडमिंटन में पीलीभीत ने बिजनौर को हराया

Fri, 18 Dec 2015 11:38 PM IST
Updated Fri, 18 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Pilibhit defeated Bijnor
बरेली जोन की 33 वीं अंतरजनपदीय तीन दिवसीय पुलिस बैडमिंटन एवं टेबिल
विज्ञापन
टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएम मासूम अली सरवर ने किया। प्रतियोगिता में पहले दिन पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा औैर रामपुर की टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया।

एलएच शुगर मिल स्टेडियम में खेले गए मैच में पुरुष वर्ग की बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप में पीलीभीत ने रामपुर को 2-0, बिजनौर ने बदायूं को 2-0, मुरादाबाद ने बिजनौर को 2-0 और अमरोहा ने शाहजहांपुर को 2-0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। महिला बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप में बदायूं ने रामपुर को 2-0, पीलीभीत ने बिजनौर को 2-0 और बरेली ने बदायूं को हराकर अगले राउंड में प्रवेश पाने में सफल रही।

टेबिल टेनिस पुरुष टीम चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पीलीभीत ने बदायूं को 2-0, बरेली ने शाहजहांपुर को 2-0 और मुरादाबाद ने अमरोहा को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टेबिल टेनिस व्यक्तिगत चैंपियनशिप में पीलीभीत के नागेंद्र सिंह राठौर ने शाहजहांपुर के सुमति को 11-0, 11-01 बरेली के सुभाष ने बदायूं के अविनाश को 11-04, 11-06 से पराजित कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया।

टेबिल टेनिस महिला में बरेली ने शाहजहांपुर को 09-0, पीलीभीत ने बदायूं को 09-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश पा लिया। इस मौके पर एसपी जवाहर, सीओ निर्मल कुमार विष्ट, सीओ राजेश्वर सिंह, सीओ यशवीर सिंह, चीनी मिल के जीएम अजय भट्ट मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन प्रतिसार निरीक्षक महावीर सिंह ने किया। परमजीत सिंह, सोनाली रंधावा व हरकिशन सिंह ने रेफरी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed