फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit case video of misdeed victim went viral who is culprit

पीलीभीत मामला: कैसे वायरल हुआ दुष्कर्म पीड़िता की आपबीती का वीडियो, कौन है गुनहगार? लापरवाही के लिए दंडित होंगे विवेचक

Tue, 14 Jun 2022 04:07 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 14 Jun 2022 04:07 PM IST
सार

कोतवाल हरीश वर्धन ने मंगलवार को बताया कि वीडियो वायरल करने के मामले में मीरापुर जहानाबाद निवासी प्रदीप कुमार और नौगवां पकड़िया निवासी सोनू शर्मा गिरफ्तार हो गए हैं। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है, जबकि दुष्कर्म का आरोपी सुहेल अशरफ नौ जून को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
Pilibhit case video of misdeed victim went viral who is culprit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दुष्कर्म पीड़िता के बयान का वीडियो वायरल करने के मामले में विवेचक की लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के लिए सीओ की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस अधीक्षक ने सात दिन के भीतर जांच पूरी करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट से लेकर स्थानीय कोर्ट तक दुष्कर्म के मामलों में बेहद गंभीर हैं। हर हाल में पहचान उजागर न होने देने के आदेश हैं, लेकिन एक महिला दरोगा की लापरवाही से पीड़िता का एक ऐसा बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने अपनी पूरी आपबीती बयां की है। महिला को इसकी जानकारी तब मिली जब वायरल होते-होते वीडियो मोहल्ले तक पहुंच गया। इस मामले में यह बात भी सामने आ रही है कि दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता के बयान को और अधिक वायरल कराया ताकि वह बदनाम हो सके।

विज्ञापन

अहम सवाल..कैसे हुई लापरवाही, देना पड़ेगा जवाब

दुष्कर्म पीड़िता के बयान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। कोतवाली में जब चार-चार कंप्यूटर सिस्टम लगे हैं। कंप्यूटर चलाने वाले कर्मचारी भी तैनात हैं तो फिर किसी बाहर की दुकान पर जाकर पीड़िता के बयान की डीवीडी बनवाने का जोखिम क्यों उठाया गया? इस सवाल का जवाब विवेचक कुछ भी दें पर प्रथम दृष्टया उनकी लापरवाही को एसपी भी स्वीकार करते हैं। एसपी ने कहा कि सीओ सिटी सुनील दत्त सात दिनों में अपनी जांच पूरी करेंगे। जांच होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed