फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit: Attempted rape, girl burnt, condition critical

सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर डीजल छिड़ककर आग लगाई, गंभीर हालत

Sun, 11 Sep 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Pilibhit: Attempted rape, girl burnt, condition critical
जिला अस्पताल में जांच करते एसपी दिनेश कुमार पी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले परिवार की गैरमौजूदगी में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर डीजल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसने से किशोरी बेहोश हो गई। शनिवार देर शाम होश आने पर पूरी घटना बताई।
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी ने बताया कि सात सितंबर को पिता खेत पर थे, जबकि मां पहले से मायके गई हुई थीं। घर पर वह अकेली थी। दोपहर करीब 12 बजे गांव के दो युवक घर में घुस आए। दोनों ने उससे दुष्कर्म की कोशिश की। जब विरोध किया तो घर में रखी केन का सारा डीजल उसके ऊपर उड़ेल कर आग लगा दी। फिर दोनों आरोपी भाग गए। वह चीखती रही, मगर कोई मदद को नहीं आया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से झुलसने के कारण वह बेहोश हो गई। परिवार के लोग घर लौटे तो उसे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। शनिवार देर शाम होश में आने पर उसने परिवार वालों को पूरी घटना बताई। परिवार वालों के अनुसार किशोरी करीब 80 फीसदी झुलसी हुई है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि जांच की जा रही है। परिवार वालों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी अभी मिली है। मौके पर जाकर जांच की जा रही है। परिवार वालों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी। - दिनेश कुमार पी., एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed