फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pickup full of labourers overturned, nine injured

Pilibhit News: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, नौ घायल

Sat, 29 Jun 2024 03:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Pickup full of labourers overturned, nine injured
बरखेड़ा सीएचसी में भर्ती घायल राकेश।
बरखेड़ा। पंजाब से धान की गुढ़ाई कर घर लौट रहे बरखेड़ा क्षेत्र के मजदूरों से भरी पिकअप बरेली क्षेत्र में नवाबगंज-बरखेड़ा मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से बरखेड़ा सीएचसी लाकर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पिकअप में मसीत और मूसेपुर समेत अन्य गांवों के मजदूर सवार थे। सभी 11 जून को पंजाब के गांव सीमा मंडी में धान की गुढ़ाई करने के लिए गए थे। कार्य पूरा होने के बाद सभी लोग पिकअप से लौट रहे थे। शुक्रवार सुबह क्योलड़िया थाना क्षेत्र के सरौरा गांव के निकट पहुंचते पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।
विज्ञापन

चालक को झपकी आने से हादसा होने की बात कही जा रही है। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। जिसमें दोनों गांव के कैलाश, राकेश, जमुना प्रसाद, तोता राम, पुत्तू लाल, सत्यवीर, बब्लू, महेंद्र पाल, आकाश शामिल हैं।

बरखेड़ा सीएचसी में भर्ती घायल राकेश।

बरखेड़ा सीएचसी में भर्ती घायल राकेश।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed