फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Picket, hunger strike was postponed to 25, will remain captive release

धरना, भूख हड़ताल 25 तक स्थगित, बंदी रहेगी जारी

Tue, 22 Mar 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत।
ब्यूरो /पीलीभीत। Updated Tue, 22 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Picket, hunger strike was postponed to 25, will remain captive release
सोना
सराफा व्यापारियों ने होली के मद्देनजर लिया निर्णय
विज्ञापन

 एक्साइज ड्यूटी के विरोध में जिले का सराफा बाजार मंगलवार को 22वें दिन भी बंद रहा। वहीं सराफा एसोसिएशन के होली पर्व के मद्देनजर 25 मार्च तक धरना व भूख हड़ताल स्थगित रखने का निर्णय लिया।

ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के आहवान पर सराफा एसोसिएशन के बैनर तले जिले में एक मार्च से सराफा व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर हड़ताल शुरू की थी। शहर में सराफा व्यापारियों ने मोतीराम चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। धरना एक मार्च से 21 मार्च तक चला। इधर मंगलवार को भी जिले भर में सराफा कारोबार ठप रहा। मोतीराम चौराहे पर एकत्र हुए सराफा व्यापारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ सराफा व्यापार विरोधी होने का आरोप लगाते हुए रोष जताया। तय हुआ कि होली पर्व के मद्देनजर 25 मार्च तक भूखहड़ताल व धरना स्थगित करने का निर्णय लिया और होली पर्व की एक दूसरे को बधाई दी। महामंत्री शैली अग्रवाल ने बताया कि होली के चलते धरना व भूखहड़ताल स्थगित की गई है, लेकिन बंद लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर अध्यक्ष जग्गोबाबू, रचित अग्रवाल, प्रयांश अग्रवाल, श्यामबाबू अग्रवाल, विदित अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, नीरज रस्तोगी, अजय गुप्ता, अचल रस्तोगी, राजीव अग्रवाल, संजय अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, राजू अग्रवाल, पवन अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, त्रिलोक अग्रवाल, सुनील पटेल, संतोष कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed