फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pharmacist in PHC Bagh Gulsher Khan and LT in Nagariya Colony saw patients

Pilibhit News: पीएचसी बाग गुलशेर खां में फार्मासिस्ट तो नगरिया कॉलोनी में एलटी ने देखे मरीज

Sun, 27 Jul 2025 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Pharmacist in PHC Bagh Gulsher Khan and LT in Nagariya Colony saw patients
पीएचसी बागगुलशेरखां में खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी। संवाद
पीलीभीत। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगने वाले जन आरोग्य मेले को लेकर स्वास्थ्य विभाग सजग नहीं है। खानापूर्ति की भेंट चढ़ रहे जन आरोग्य मेले में मरीजों को सुविधाओं की जगह समस्याएं मिल रहीं है। रविवार को कम स्टाफ के चलते पीएचसी बाग गुलशेर खां में फार्मासिस्ट तो नगरिया कॉलोनी में लैब टेक्नीशियन (एलटी) ने मरीजों को परामर्श दिया। वहीं कुछ केंद्रों पर एलटी की तैनाती न होने के कारण मरीजों की जांचें ही नहीं हो पाईं। इससे मरीज मायूस लौटे।
विज्ञापन

शहर की पीएचसी बाग गुलशेर खां में चिकित्सक की ड्यूटी न होने के चलते मरीजों को फार्मासिस्ट द्वारा औपचारिक परामर्श दिया गया। यहां लगभग 25 मरीज देखे गए। एलटी की तैनाती नहीं होने के चलते मरीजों की खून की जांचें भी नहीं हो पाईं। पीएचसी पुराना अस्पताल में चिकित्सक श्वेता ने लगभग 35 मरीजों को परामर्श दिया। यहां एलटी की मूल तैनाती नहीं होने के चलते कुछ मरीज मायूस लौटे।
विज्ञापन

शहर के जोशीटोला पीएचसी पर चिकित्सक अटल मणि ने 40 से अधिक मरीजों को परामर्श दिया, यहां एलटी ने जांच करने के साथ फार्मासिस्ट के अभाव में मरीजों को दवाएं बांटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरिया। क्षेत्र की चारों पीएचसी पर रविवार को वार्ड बॉय एवं एलटी के द्वारा मरीजों का इलाज किया गया। इसमें नगरिया कॉलोनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मेले में एलटी शिव नारायन ने 55 मरीज देखे। इसमें ज्यादातर एलर्जी, बुखार से पीड़ित रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परेवा वैश्य में वार्ड बॉय गौरव एवं एलटी हसनैन अली ने 48 मरीज देखे। यहां बुखार और जुकाम, खांसी के मरीज अधिक रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुलरिया भिंडारा पर फार्मासिस्ट प्रहलाद ने 52 मरीजों को देखा। इसमें अधिकांश मरीज जुकाम, खांसी, बुखार एवं एलर्जी से पीड़ित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed