{"_id":"643eed647947c0ca330818c4","slug":"pet-dog-shot-dead-in-puranpur-pilibhit-news-c-4-1-130459-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पूरनपुर में पालतू कुत्ते की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पूरनपुर में पालतू कुत्ते की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
कुत्ते की मालकिन ने युवक के खिलाफ दी पुलिस को तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर (पीलीभीत)। नगर की किरन विहार कॉलोनी निवासी नीरज जैन के पालतू कुत्ते को गोली मारकर मार डाला गया। नीरज जैन की पत्नी नीलम ने पुलिस को तहरीर देकर हत्यारोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस ने कुत्ते का पोस्टमार्टम कराया है।
नीलम जैन ने बताया कि उनका पालतू कुत्ता 12 साल से उनके यहां रह रहा था। कुत्ते को कॉलोनी के एक युवक ने पहले भी पत्थर से मारकर घायल कर दिया था। सोमवार रात करीब दस बजे कुत्ता घर के बाहर घूम रहा था। कुछ ही देर में कुत्ता चीखता हुआ घर के दरवाजे पर पहुंचा। उसने और उसकी पुत्री ने घर के बाहर निकल कर देखा तो कुत्ते की मौत हो चुकी थी। उसके शरीर से खून निकल रहा था। गली में देखा तो वही युवक गली में अपने घर के बाहर खड़ा था, जिसने कुत्ते को पहले पत्थर मारकर घायल किया था। नीलम ने बताया कि युवक उसे और उसकी पुत्री को देखते ही घर में घुस गया।
नीलम जैन ने पुलिस को तहरीर देकर युवक पर गोली मारकर कुत्ते की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कुत्ते के शव को पोस्टमार्टम को भेजा। डिप्टी सीवीओ राजीव मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम में कुत्ते की मौत गोली लगने से स्पष्ट हुई है।