फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   perytan

नए साल के दूसरे दिन भी चूका बीच में पर्यटकों भी भरमार

Fri, 03 Jan 2020 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
perytan
माधोटांडा (पीलीभीत)। टाइगर रिजर्व के चूका बीच में नए साल के दूसरे दिन भी पर्यटकों ने पहुंचकर प्रकृति को करीब से निहारा। जंगल सफारी का आनंद लिया। इधर एक दिन पहले यानी नए साल के पहले दिन 165 वाहनों से 921 पर्यटक चूका बीच पहुंचे और जंगल की हरी भरी वादियों को लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

पिकनिक स्पॉट चूका बीच वैसे भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है, लेकिन नए साल के पहले दिन बुधवार को नजारा कुछ अलग ही दिखा। टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से पर्यटकों की सुविधा के लिए निजी वाहनों को चूका बीच तक जाने की छूट दी गई थी। इसी के चलते बुधवार सुबह से ही जिले के अलावा दूरदराज से आने वाले पर्यटकों की सुबह से लेकर शाम तक आमद रही। निजी वाहनों को मुस्तफाबाद गेट से ही एंट्री दी गई। आलम यह रहा कि एंट्री कराने के लिए पर्यटकों को लाइन लगाना पड़ी। प्रभारी रेंजर आरिफ जमाल और वनकर्मियों को पर्यटकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई बार मशक्कत करनी पड़ी। महोफ रेंजर आरिफ जमाल ने बताया कि मुस्तफाबाद से करीब 921 पर्यटकों ने चूका बीच के दीदार किए। 165 वाहनों की एंट्री हुई। इसमें जंगल सफारी वाहन भी शामिल रहे। इधर नए साल के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी चूका बीच पर्यटकों से भरा दिखाई दिया। पर्यटकों ने जंगल सफारी से जंगल के अलावा वन्यजीवों के भी दीदार किए। वहीं दोनों थारु हटें भी बुक रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed