फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   perytan

नए साल पर गुलजार होगा चूका, सभी हट बुक

Tue, 03 Dec 2019 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
perytan
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व के इको टूरिज्म स्पाट चूका बीच नए साल पर पर्यटकों से गुलजार रहेगा। वन निगम के मुताबिक दिसंबर के लिए एडवांस बुकिंग तेजी से जारी है। वहीं 31 दिसंबर और एक जनवरी के लिए चूका बीच की सभी छह हट की एडवांस बुक हो चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि नए साल के पहले दिन पर पिछले पर्यटन सत्रों के मुकाबले इस बार पर्यटकों की संख्या कहीं ज्यादा रहेगी।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व का छठा पर्यटन सत्र 15 नवंबर से शुरू हो चुका है। टाइगर रिजर्व के महोफ रेंज के कोर एरिया में शारदा सागर डैम से सटा जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल चूका बीच पर्यटकों को खूब लुभा रहा है। यहां देश के कई राज्यों के अलावा विदेशी सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। वन विभाग के मुताबिक 15 दिन के भीतर करीब दो हजार से अधिक पर्यटक चूका बीच और जंगल सफारी की सैर कर चुके हैं। इनमें दो विदेशी सैलानी भी है। हालांकि अभी वर्ष 2019 समाप्त होने में 27 दिन शेष बचे हैं, ऐसे में नए साल के जश्न के लिए सैलानी टाइगर रिजर्व की हसीन वादियों में ठहरना पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि नए साल के जश्न के लिए दिसंबर में एडवांस बुकिंग लगातार जारी है। चूका बीच में कार्य देख रहे वन निगम के पुलकित निगम ने बताया कि 31 दिसंबर और एक जनवरी के लिए चूका बीच स्थित बैंबो हट, वॉटर हट, दो थारु हट और दो अरण्य कुटी की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन

गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी चूका बीच की देखरेख का जिम्मा वन निगम को दिया गया है। वन निगम की ओर से पिछले पर्यटन सत्र की शुरुआत में मोटरबोट उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन इसका संचालन शुरू नहीं किया गया था। इधर छठे पर्यटन सत्र के शुरूआत में वन निगम के एमडी राजीव गर्ग ने चूका बीच पहुंचकर मोटरबोट का संचालन करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद मोटर वोट संचालन के लिए करीब 50 मीटर लंबी रैंप बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक मोटरबोट का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि एवं अनुसंधान राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार सुबह चूका बीच पहुंचकर प्रकृति और वन्यजीवों को देखा। उन्होंने वहां कर्मचारियों से हट और जंगल के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed