फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Perfume fragrance has become expensive, shopkeepers are running with old stock.

Pilibhit News: महंगी हो गई इत्र की खुशबू, दुकानदार पुराने स्टॉक से चला रहे काम

Fri, 27 Mar 2026 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Perfume fragrance has become expensive, shopkeepers are running with old stock.
शहर की एक दुकान पर रखे परफ्यूम स्रोत : दुकानदार
पश्चिम एशिया में युद्ध के हालातों से परफ्यूम के बढ़े 20 प्रतिशत दाम
विज्ञापन

पीलीभीत। पश्चिम एशिया में युद्ध के हालातों ने इत्र की खुशबू भी महंगी कर दी है। परफ्यूम में प्रयोग होने वाली गैस न मिलने से इनके दामों में 20 से 25 फीसद तक इजाफा हुआ है। हालांकि दुकानदार अभी पुराने स्टॉक की बिक्री पुराने दामों पर ही कर रहे हैं। उधर, मोबिल ऑयल पर प्रति बोतल 10 रुपये तक बढ़ गए हैं।

ईरान-अमेरिया व इजरायल युद्ध का असर परफ्यूम और अन्य सौंदर्य उत्पादों पर पड़ा है। परफ्यूम के दामों में 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। शहर के एक दुकानदार ने बताया कि तो परफ्यूम 100 रुपये की बिकती है। नया माल आने पर उसकी कीमत 120 रुपये हो जाएगी। 200 रुपये वाली फरफ्यूम के दाम 250 तक हो गए हैं। थोक विक्रेताओं ने फोन पर इसकी सूचना भी दी है कि नया माल खरीदने पर बढ़े दाम देने होंगे। दुकानदार ने बताया कि अभी पुराने स्टॉक को पुरानी कीमत पर ही बेच रहे हैं। सामान खत्म होने पर मजबूरी में महंगे दामों पर खरीद करनी होगी। संवाद
विज्ञापन


मोबिल आयल 10 रुपये महंगा, हेडलाइट बल्ब की कमी
बाइक व कार में प्रयोग होने वाले मोबिल आयल के दाम भी बढ़ गए हैं। इनकी कीमत में आठ से 10 प्रतिशत का उछाल आया है। शहर में रोडवेज बस अड्डे के समीप स्पेयर एवं पार्ट्स की दुकान के संचालक कलीम उर रहमान शम्सी ने बताया कि मोबिल आयल की 330 रुपये का एक लीटर मोबिल अब 345 रुपये का हो गया है। चेन क्लीनर, लेन ल्यूब पर करीब 20 रुपये बढ़े है। इनमें गैस का प्रयोग होता है। उधर, बाइक के हेडलाइट बल्ब की कमी हो गई है।

शहर की एक दुकान पर रखे परफ्यूम स्रोत : दुकानदार

शहर की एक दुकान पर रखे परफ्यूम स्रोत : दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed