{"_id":"571f73b74f1c1b697da915fd","slug":"performing-on-dharna-sitting-electricity-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन कर धरने पर बैठे बिजली कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन कर धरने पर बैठे बिजली कर्मी
ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Tue, 26 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मृतक कर्मचारी को मुआवजा न मिलने पर जताया रोष
- मांगें पूरी न होने पर 30 अप्रैल को देंगे दो दिनी धरना
संविदा कर्मचारियों ने खंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया और बिजली लाइन पर काम करते समय करंट लगने से मारे गए संविदा कर्मचारी संजीव राठौर को मुआवजा न मिलने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर रोष जताया। नाराज कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होने पर 30 अप्रैल को दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
खंडीय कार्यालय पर मंगलवार को बिजली कर्मचारी संघ, विद्युत संविदा मजदूर संगठन, हाइड्रो इलेक्ट्रानिक इंपलाइज यूनियन और विद्युुत मजदूर पंचायत के तमाम कर्मचारी खंडीय कार्यालय पर जमा हुए और एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना था कि पांच दिन पहले संविदा कर्मचारी संजीव राठौर की लाइन पर काम करते समय बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। विभाग ने मृतक के परिवार वालों को न तो अभी तक मुआवजा दिया है और न ही दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई।
धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे बिजली कर्मचारी संघ के जोन उपमंत्री मोहन कुमार वर्मा ने कहा कि संविदा कर्मचारियों और विभागीय कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण दिए जाएं। संविदा कर्मचारियों का वेतन प्रत्येक महीने की पहली तारीख को दिया जाए। दुर्घटना होने पर तुरंत इलाज और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने तीन दिनों के भीतर मांगें पूरी न होने पर 30 अप्रैल को दो दिन धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। धरना-प्रदर्शन में ओमकार, दीपक जौहरी, त्रिलोक सिंह, शंकरलाल, ज्ञानेंद्र, मोहित, नरेश कुमार, ओमप्रकाश, नितेश कुमार, मुन्ना लाल, मोहनस्वरूप, गोपाल सिंह, मिंटू राठौर, राज कुमार, दीपक बाबू, जितेंद्र कुमार, दिनेश, घासीराम, अनिल, नरायान आदि शामिल रहे।