{"_id":"58a068e74f1c1b5b33d83fd1","slug":"people-will-boycott-the-elections-sivangr","type":"story","status":"publish","title_hn":" चुनाव का बहिष्कार करेंगे शिवनगर के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव का बहिष्कार करेंगे शिवनगर के लोग
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 12 Feb 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवनगर क्षेत्र के लोगों ने उनके गांव को नवसृजित कलीनगर तहसील से जोड़ने पर विरोध जताया है। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया। कुछ माह पूर्व पूरनपुर तहसील को विभाजित कर कलीनगर को नई तहसील बनाया गया है। इसमें कलीनगर क्षेत्र के गांव के साथ ही आसाम रोड के पास ऐसे गांवों को भी शामिल कर दिया गया है जो पूरनपुर के नजदीक और सीधे मार्ग पर हैं। तहसील बनने की घोषणा होने पर भी ग्रामीणों ने विरोध जताया था लेकिन उनकी बात को अनसुना कर दिया गया। अब चुनाव के समय ग्रामीणों ने फिर एकजुट होकर विरोध जताया है। रविवार को शिवनगर में लालपुर, विधिपुर, बुढ़िया इटौरिया, बिहारीपुर, बैजूनगर, ग्रांट-1, ग्रांट-2, सिसैया, नदहा आदि गांव के लोग एकत्र हुए। ग्रामीणों ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए हम लोगों के गांव को कलीनगर तहसील में जोड़ा गया है। कलीनगर से उनके गांव दूर हैं और सीधा मार्ग भी नहीं है जबकि पूरनपुर सीधे मार्ग पर होने के साथ नजदीक भी है। ग्रामीणों ने इन गांव को कलीनगर तहसील से अलग कर पुन: पूरनपुर में जोड़ने की मांग कर प्रदर्शन किया साथ ही ऐसा न होने पर चुनाव में मतदान न करने का ऐलान किया। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान रामप्रसाद, गुड्डू, श्रीकृष्ण, सुरेशपाल सिंह, रामपाल, वीरपाल, रामफूल, मोहन, रमेश चंद्र वर्मा, दिनेश कुमार, नरसिंह, शिवकुमार, रतिमान, रामसेवक, भूपराम वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन