{"_id":"6593067f09e82433a80d0b37","slug":"people-welcomed-the-new-year-in-their-own-style-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-10156-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लोगों ने अपने अपने अंदाज में किया नववर्ष का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लोगों ने अपने अपने अंदाज में किया नववर्ष का स्वागत
Tue, 02 Jan 2024 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
साल के पहले दिन शहर के नेहरू ऊर्जा उघान पर रही बच्चो व लोगो की भीड़ । संवाद
पीलीभीत। नए साल के पहले दिन सोमवार को कई दिनों बाद खिली धूप के चलते युवाओं और बच्चों ने जमकर नए साल के पहले दिन धमाल मचाया। लोगों ने अपने-अपने अंदाज में नए साल का स्वागत किया। नेहरुपार्क में सुबह से शाम तक युवा वर्ग डीजे पर थिरकते रहे। कुछ लोगों ने आतिशबाजी की।
रविवार रात 12 बजे पटाखे छोड़कर नववर्ष का स्वागत किया। लोग रात 12 बजे से ही मोबाइल फोन पर अपने मित्रों, रिश्तेदारों और परिचितों को नववर्ष की शुभकामनाएं देने लगे। शहर के एकता सरोवर पार्क में खासी भीड़ रही। यहां लोगों ने बोटिंग का भी आनंद लिया। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। बाजार में भी गिफ्ट व बुके की खूब बिक्री हुई।
नए साल को लेकर एक दिन पहले से ही शहर के होटलों में कार्यक्रमों की धूम शुरू हो गई थी। सोमवार को कई लोग परिवार के साथ चूका व अन्य जगहों पर गए। शहर के नेहरू पार्क और एकता सरोवर पार्क में बच्चों ने जमकर मस्ती की।यहां दिन भर भीड़ रही। कुछ बच्चों ने पार्क में नए साल का जश्न मनाते हुए जमकर डांस किया।
विज्ञापन
ड्रमंड कॉलेज में पहली बार अभ्युदय कक्षा के छात्रों ने कार्यक्रम का आयोजन कर एक-दूसरे को बधाई दी। यहां पर मुख्य विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, प्रबोशन अधिकारी प्रगति गुप्ता, समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन विश्नोई ने बच्चों को नए साल की बधाई दी।
00
बीसलपुर। कुछ युवाओं ने रविवार को रात 12 बजे नववर्ष का आगमन होते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया था। युवाओं ने पटाखे भी छोड़े। मोबाइल फोन पर शुभकामनाएं देने का सिलसिला रात 12 बजे से ही शुरू हो गया था जो सोमवार को देररात तक जारी रहा। सोमवार को जगह-जगह पार्टियां हुईं। बड़े देवी मंदिर में दोपहर से भंडारा शुरू हो गया। मंदिर में सजावट और प्रकाश का विशेष बंदोबस्त किया गया था।
नए साल पर धार्मिक स्थलों पर रही भीड़
पूरनपुर। नववर्ष के पहले दिन धार्मिक स्थलों पर लोगों की भीड़ रही। नए साल की शुरुआत करने को लोगों ने धार्मिक स्थल पहुंचकर पूजा-अर्चना की। नगर और आसपास के तमाम लोग मां पूर्णागिरि के दरवार में दर्शन को रवाना हुए। बाबा इकोहत्तरनाथ मंदिर समेत क्षेत्र के धार्मिक स्थलों पर भीड़ रही। संवाद